'आजकल तेरे मेरे प्यार के...' अनंत और राधिका ने स्टेज पर किया रोमांटिक डांस, VIDEO देख लोगों ने कही ये बात
Anant-Radhika Dance: इन दिनों अंबानी परिवार में खुशियां छाई हुई हैं। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन्स ने समा बांधा हुआ है। पूरा बॉलीवुड इस समारोह का गवाह बना है। बीते दिनों कॉकटेल पार्टी के बाद अनंत और राधिका ने मेहमानों को थैंक्स बोलते हुए एक शानदार स्पीच दी। अब फंक्शन के आखिरी दिन दोनों का डांस वायरल हो रहा है।
अनंत और राधिका मर्चेंट की चर्चा हर तरफ हो रही है। राधिका के परिवार और अनंत के खानदान तक के बारे में लोग बातें कर रहे हैं। दोनों जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते तीन दिनों से प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। अब इसी फंक्शन का एक क्लिप सामने आया है, जिसमें अनंत और राधिका डांस करते दिख रहे हैं।

अनंत और राधिका आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे... गाने पर थिरक रहे हैं। दोनों का कपल डांस पहली बार सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। हालांकि दोनों को ट्रोल करने वालों की भी कोई कमी नहीं दिखी। वीडियो पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
डांस का क्लिप अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, जो खूब वायरल भी हो रहा है। एक यूजर ने क्लिप देखने के बाद कहा कि इंसान के पास पैसा हो तो भला क्या कुछ नहीं हो सकता। एक और ने कहा कि ये कपल तो कहीं से भी नहीं लग रहा है। एक और ने कहा कि हे भगवान ये क्या क्या देखना पड़ रहा है। वहीं अनंत और राधिका के डांस की तारीफ करने वालों की भी कोई कमी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications