आगे बढ़ने से पहले हाथी ने चेक किया करंट, बुद्धिमानी ऐसी कि जाने-माने बिजनेसमैन भी हो गए फैन
Elephant checking the wire: सोशल मीडिया पर जानवरों के एकसे बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार तो ये बेहद फनी होते हैं लेकिन कई बार जानवर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसे देखकर किसी इंसान को भी शर्म आ जाए। हाथियों की बात करें तो हाथी बेहद समझदार होते हैं। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में ये बात साफ नजर आ रही है।
तार-बाड़ को पार कर रहा हाथी
45 सेकेंड के इस क्लिप में हाथी तार-बाड़ की दूसरी ओर खड़ा है। ऐसा लग रहा है कि उसे उस तार-बाड़ को पार करना है। लेकिन पार करने से पहले वो बड़े आराम से सेफ्टी चेक कर रहा है। हाथी देख रहा है कि कहीं इस तार में कोई करंट तो नहीं दौड़ रहा।

आनंद महिंद्रा ने गिनाई तीन अप्रोच
इस शानदार वीडियो को बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। वीडियो में हाथी की तीन बुद्धिमता भरी अप्रोच के बारे में उन्होंने बताया है। सबसे पहली- वो बहुत सावधानी से अपने चैलेंज की ताकत को देख रहा है। दूसरा- वो एक दबाव बना रहा है। और तीसरा आखिरकार इस परेशान का बहादुरी से सामना करते हुए आगे बढ़ रहा है।
करंट को चेक कर रहा हाथी
वीडियो जंगल के बाहर सड़क के किनारे का है। हाथी तारों को छू रहा है और समझ रहा है कि इसमें करंट तो नहीं है। और अगर है भी तो कितना तेज करंट दौड़ रहा है। वो आराम से अपना अगला पैर उठाकर धीरे-धीरे तार की ओर आगे बढ़ाता है। इससे हाथी की समझदारी का पता चलता है।
हाथी के फैन हो रहे हैं लोग
इस शानदार वीडियो को 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। लोग हाथी की बुद्धिमानी और उसकी चालाकी के फैन हो रहे हैं। एक ने कहा कि सिर्फ आनंद महिंद्रा जैसे बुद्धिमान लोग ही लोगों को समझा सकते हैं। एक ने कहा कि सर आप बिल्कुल सही कह रहे हैं।
A masterclass from a pachyderm on how to overcome obstacles:
— anand mahindra (@anandmahindra) August 4, 2023
1) Carefully test how strong the challenge really is & where it might have least resistance.
2) Slowly apply pressure at the point of greatest leverage of your own strength.
3) Walk confidently through…
😊 pic.twitter.com/SmYm8iRWKH
हाथी के क्या सबक मिला?
वायरल वीडियो उन तमाम लोगों के लिए एक प्रेरणा है, जो जिंदगी में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोचते नहीं हैं। हाथी भी इस तार को पार करने के लिए कितनी समझदारी से पहले चेक कर रहा है। ठीक इसी तरह किसी भी तरह के जोखिम को उठाने से पहले उसके बारे में ठीक से पता कर लेना बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications