आनंद महिंद्रा ने शेयर की 'लैपटॉप पर आधा एप्पल' लगी Funny फोटो, लिखा ये खास मैसेज

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। अगर सोशल मीडिया पर कोई चीज अच्छी लग जाती है, तो वो उसे तुरंत लोगों के बीच साझा भी करते हैं। कुछ इसी अंदाज में आनंद महिंद्रा ने हैशटैग मंडे मोटिवेशन के साथ एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस फोटो में आधा एप्पल को लैपटॉप में लगाकर शख्स काम करता हुए नजर आ रहा है। इस फोटो के शेयर कर महिंद्रा ने लिखा कि, एक खास ब्रांड बनने की ख्वाहिश होनी चाहिए।

80 लाख फॉलोअर्स के साथ शेयर की ये पोस्ट

80 लाख फॉलोअर्स के साथ शेयर की ये पोस्ट

ट्विटर पर 80 लाख फॉलोअर्स के साथ सोमवार को एक पोस्ट साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि, मैं अपने फोल्डर में ऐसी चीजें रखता हूं, सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि यह मुझे याद दिलाता है कि एक खास ब्रांड की ख्वाहिश होनी चाहिए, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह मुझे याद दिलाता है कि वास्तविकता वही है जो हमारी आकांक्षाएं और सपने चाहते हैं। महिंद्रा ने फोटो शेयर करते हुए #MondayMorning हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

महिंद्रा से इस ट्वीट पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, अमीर लोग मजाकिया तस्वीरों से भी प्रेरित हो जाते हैं। दूसरी ओर, मैं अपना समय गुजारने के लिए प्रेरक वीडियो देखता हूं। सर..आपके प्रशंसकों में से एक, मैं समय-समय पर ब्रांड अंतर्दृष्टि की ओर देखता हूं। कृपया हमें अपने ज्ञान के साथ प्रबुद्ध रखें। इस फोटो को 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है औऱ लगभग 700 लोग रीट्वीट कर चुके हैं।

इससे पहले शेयर की थी ये फनी तस्वीर

इससे पहले शेयर की थी ये फनी तस्वीर

यह पहली बार नहीं हुआ है कि आनंद महिंद्रा ने इतनी फनी फोटो शेयर की है। वे लगातार सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ इस तरह के अजीबो-गरीब चीजें साझा करते रहे हैं। पिछले हफ्ते शनिवार को उन्होंने एक फनी फोटो पोस्ट की थी। जिसमें बाथरूम में पानी निकलने वाला आउटलेट दिख रहा है। महिंद्रा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, लोगों में व्यावहारिक होने की मेरी व्यापक आस्था है, लेकिन कभी-कभी मैं इसकी पूरी उम्मीद छोड़ देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+