पद्मावती विवाद में अमूल ने लगाया तड़का, कार्टून बनाकर उड़ाया विरोधियों का मजाक
पद्मावती विवाद पर अमूल ने एक बार फिर से कार्टून बनाकर उसपर अपने तरीके से राय रखी है। अमूल कार्टून कते जरिए हमेशा से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देता आ रहा है।
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म पद्मावती को लेकर इन दिनों खूब विवाद चल रहा है। विवाद का असर इतना हुआ कि निर्देशक संजय लीला भंसानी को थप्पड़ तक खाने पड़े। जयपुर में शूटिंग के दौरान करणी सेना ने फिल्म के सेट पर हंगामा और तोड़फोड़ किया। उन्होंने भंसाली पर फिल्म में गलत तथ्य दिखाने का आरोप लगाया और वहां मारपीट की, लेकिन हमेशा की तरह डेयरी कॉपरेटिव ब्रॉड अमूल ने इस विवाद पर भी अपना कार्टून बनाकर चुटकी ली है।

अमूल ने पद्मावती विवाद पर एक कार्टून बनाया और उसे अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। अमूल ने अपने कार्टून में रानी पद्मावती को हैरानी पद्मावती दिखाया। कार्टून में फिल्म का टूटा हुआ सेट दिखाया गया है और अमूल गर्ल मेकअप आर्टिस्ट के रोल में है। फिल्म के सेट को टूटा हुआ देश रानी पद्मावती हैरान हो जाती है और वो हैरानी पद्मावती बन जाती है।
अमूल ने अपने फोटो सेंगमेंट 'अमूल टॉपिकल' के तहत इस कार्टून तो बनाकर अपलोड किया है। अमूल अकसर किसी न किसी मुद्दे पर दिलचस्प कार्टून बनाता है। राजनैतिक मुद्दा हो या समाजिक अमूल अकसर बड़े मुद्दों और विवादों पर अपने फोटो सेगमेंट 'अमूल टॉपिकल' के अंतर्गत कार्टून बनाता रहता है। आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ की और भंसाली को भी तमाचा जड़ दिया। करणी सेना ने फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रूप से फिल्माये जा रहे लव सीन को लेकर आपत्ति दर्ज की है। हलांकि इस विवाद के बाद फिल्म की शूटिंग मुंबई शिफ्ट हो गई है। वहीं निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे लेकर विवाद खड़ा किया जाए।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications