अमूल लस्सी के पैकेट में 'फंगस'! कंपनी ने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर बोली ये बात
सोशल मीडिया पर अमूल लस्सी के पैकेट में फंगस होने का दावा किया जा रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए कंपनी ने स्पष्टीकरण दिया है।

Amul fungus video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फंगस वाले वीडियो पर हाल ही में अमूल कंपनी ने पोस्ट शेयर कर प्रतिक्रिया दी है। अमूल ने कहा है कि ये वीडियो गलत जानकारी फैला रही है और इससे कन्ज्यूमर्स के बीच डर पैदा कर रही है।
जवाब में कंपनी ने बोली ये बात
वायरल वीडियो का जवाब देते हुए अमूल ने एक ट्वीट कर कहा कि ये पैक स्ट्रॉ के छेद वाले हिस्से से डैमेज हो रखा है। वीडियो में दिख रहा है कि साइड से लिक्विड बाहर आ रहा है। इसमें फंगस छेद की वजह से लगी हुई है और वीडियो बना रहा शख्स इस बात को अच्छी तरह से जानता है।
अमूल कंपनी का ट्वीट
कंपनी ने आगे कहा कि आपको जानकारी दे रहे हैं कि ये फेक मैसेज व्हाट्सएप के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले ने हमसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं किया। ना ही उसने किसी तरह का कोई खुलासा हमारे साथ किया है।
कंपनी ने दी सफाई
कंपनी ने कहा कि हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि अमूल लस्सी हमारी अत्याधुनिक डेयरियों में बनाई जाती है और ये पैकेजिंग के सख्त मानदंडों से होकर गुजरती है। हम साफतौर पर पैकेट पर लिखते हैं कि खुला हुआ या फिर फटा हुआ पैकेट ना खरीदें।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें शख्स का दावा था कि उसे अमूल के लस्सी के पैक में फंगस मिला, जबकि उसकी एक्सपायरी डेट भी नजदीक नहीं थी।
Recommended Video

बताते चलें कि अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन या GCMMF का राजस्व पिछले वित्त वर्ष में 18.5% बढ़कर 55,055 करोड़ रुपये हो गया।
GCMMF नई उत्पाद श्रेणियों जैसे जैविक खाद्य पदार्थ, उच्च प्रोटीन उत्पाद, प्रोबायोटिक रेंज, ताजी मिठाइयों में निवेश कर रहा है क्योंकि इसका उद्देश्य भारत के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड से भारत की सबसे बड़ी खाद्य और पेय पदार्थ एफएमसीजी कंपनी में बदलना है।












Click it and Unblock the Notifications