महिला के अंदर मौजूद हैं 2 कोख, दोनों में पल रहे हैं बच्चे, इस दुर्लभ स्थित देख हर कोई है हैरान

अमेरिका के एक राज्य अलबामा की एक 32 वर्षीय महिला दो गर्भाशयों के साथ पैदा हुई थी और अब दोनों से गर्भवती है। ये अपने आप में एक अनोखा मामला देखने को मिला है। अगर सरल शब्दो में कहें तो एक महिला के अंदर दो कोख हैं और दोनों कोख में एक-एक बच्चा पल रहा है।

मेडिकल साइंस में एक महिला को दो कोख के मामले बहुत कम आते हैं। ऐसे किस्से सामने आए भी तो एक कोख आमतौर पर सुसुप्तावस्था में होती है। लेकिन इस महिला के शरीर मे दो बच्चे पल रहे हैं। महिला को स्पेशल केयर में रखा गया है।

american woman Kelsey Hatcher born with two uteruses and is now pregnant in both

अलाबामा की रहने वाली केल्सी हैचर को अपनी दुर्लभ स्थिति के बारे में तब पता चला जब वह 17 वर्ष की थीं। उनका जन्म 'यूट्रेस डिडेल्फ़िस' नाम की दुर्लभ स्थिति के साथ हुआ था। जो दुनिया की लगभग 0.3% महिलाओं में पाया जाता है। केल्सी को अपने दोहरे गर्भ के बारे में मई में पता चला था। जब वह अपने आठवें हफ्ते में अल्ट्रासाउंड के लिए गईं थीं।

अल्ट्रासाउंड के दौरान ना सिर्फ उनको जुड़वां बच्चों के बारे में पता चला बल्कि उन्हें ये भी पता चला कि, उनकी दोनों कोख में एक एक बच्चा मौजूद है। केलसी के गर्भ में पल रही दोनों बच्चियां अभी तक स्वस्थ हैं और आशा के अनुरूप उनका विकास हो रहा है। डॉक्टर ने उनकी डिलीवरी डेट क्रिसमस के वक्त पर बताई। हालांकि अभी यह भी नहीं तय है कि दोनों प्रसव एक साथ होंगे या अलग-अलग समय पर होंगे।

बता दें कि केल्सी के तीन बच्चे पहले से ही है। सबसे बड़े बच्चे की उम्र सात साल है और छोटे की दो साल। इन बच्चे के जन्म के समय केल्सी को आसी किसी भी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा था। केलसी गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। ऐसे मामलों में असुरक्षा रहती है। कई बार गर्भपात या समय से पहले प्रसव होने की संभावना बनी रहती है। एक और अहम बात यह है कि, महिला जिन दो बच्चों को जन्म देगी, वो ट्विंस नहीं होंगे। क्योंकि दोनों की कोख अलग है।

अलबामा विश्वविद्यालय में हैचर की देखभाल की देखरेख करने वाली प्रसूति-स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता पटेल ने बताया कि अद्वितीय परिदृश्य संभवतः हैचर के अलग-अलग अंडोत्सर्ग से उत्पन्न हुआ है।जिसमें प्रत्येक फैलोपियन ट्यूब में एक अंडा उतरता है, जिसका प्रत्येक गर्भाशय में निषेचन स्वतंत्र रूप से होता है। .

दोनों गर्भाशयों में गर्भधारण का यह बेहद दुर्लभ मामला है। जिसकी संभावना 50 मिलियन में 1 होती है। हैचर इन बच्चों के जन्म को लेकर बहुत आशावादी है। उसकी नियत तिथि क्रिसमस के लिए निर्धारित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+