जिस टिकट को महिला ने कूड़े में फेंका, उस पर निकली 1.5 करोड़ की लॉटरी, फिर ऐसे बदली किस्मत

कुछ लोग पूरी जिंदगी लॉटरी (Lottery) खरीदते रह जाते हैं, लेकिन उनकी किस्मत नहीं खुलती, तो कुछ ऐसे भी हैं जो एक बार में ही बाजी मार लेते हैं। अब अमेरिका (America) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक महिला ने करोड़ों की लॉटरी जीती, लेकिन उसने टिकट का जो हाल किया था, उसको देख सभी हैरान रह गए।

खरीदने के बाद कूड़ेदान में फेंका

खरीदने के बाद कूड़ेदान में फेंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में 60 वर्षीय जैकलीन (Jacqueline Leigh) ने एक लॉटरी का टिकट खरीदा। इसके बाद उनको पता नहीं क्या हुआ, उन्होंने उस टिकट को कूड़ेदान में फेंक दिया। कुछ दिनों बाद जब लॉटरी निकली तो उनके होश उड़ गए। जो टिकट उन्होंने कूड़ेदान में फेंका था, उस पर 2 लाख डॉलर की लॉटरी थी, जो भारत के हिसाब 1.5 करोड़ से ज्यादा होगी।

साथी ने फोन करके बताया

साथी ने फोन करके बताया

जैकलीन के मुताबिक वो अपने घर पर आराम कर रही थीं। तभी उनके पास उनके साथ काम करने वाले एक शख्स का फोन आया। उसने बताया कि जो टिकट उन्होंने स्टोर से खरीदा था, उस पर जैकपॉट निकला है। शुरू में उन्हें वो सब मजाक लगा, लेकिन बाद में जब उन्होंने खुद चेक किया तो वो बात सही निकली। महिला को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें।

कहां मिला टिकट?

कहां मिला टिकट?

फोन कटने के बाद उन्होंने सारा काम छोड़कर टिकट खोजना शुरू कर दिया। साथ ही घर में रखे हर कूड़ेदान की तलाशी ली। वो बाहर खड़ी अपनी गाड़ी के पास पहुंचीं, तो उन्हें कूड़ेदान में वो टिकट मिल गया। इसके बाद वो खुशी से झूम उठीं और चिल्लाने लगीं। इस इनाम को जीतने के बाद वो अब करोड़पति बन गई हैं।

क्या करेंगी इन पैसों का?

क्या करेंगी इन पैसों का?

जैकलीन को अब इनाम की पूरी राशि मिल गई है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ जाकर उसे रिसीव किया। नॉर्थ कौरोलिना लॉटरी अधिकारियों ने जब उनसे पूछा कि वो इस राशि का क्या करेंगी, तो उन्होंने बताया कि वो सबसे पहले अपनी कार का कर्ज चुकाएंगी। इसके बाद वो अपनी जरूरतों को पूरा करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+