हैरतअंगेज! मछुआरे को मिला अजीबोगरीब जीव, हूबहू इंसानों जैसे दांत देखकर लोग भी हैरान
दुनियाभर में कई लोग मछली पकड़ने का काम करते हैं। कई बार ये बिजनेस का हिस्सा होता है, तो कई बार लोग शौकिया तौर पर ये करते हैं। लेकिन अकसर फिशिंग के दौरान कुछ ऐसी मछलियां भी जाल में फंस जाती हैं, जो बेहद दुर्लभ होती हैं।
हाल ही में एक युवा अमेरिकी मछुआरे चार्ली क्लिंटन के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसने एक अद्भुत पल का सामना किया। जब पास के तालाब में जब वो मछली पकड़ने गया तो उसे एक बेहद की असामान्य मछली दिखी, जिसके दांत इंसानों जैसे दिखते थे।

इस अनोखी मछली के बारे में ऑक्लाहोमा डिपार्टमेंट ऑफ वाइल्डलाइफ कंसर्वेशन के इंस्टाग्राम पोस्ट में जानकारी शेयर की गई।
ये मछली पैस्यू परिवार से संबंधित है, जो दक्षिण अमेरिका के प्रवासी जीव जंतुओं का एक समूह है। ये पिराना मछलियाों से काफी हद तक संबंधित हैं। इंसानों जैसे दांत होने और पिराना से संबंध रखने के बावजूद ये मानव के लिए हानिकारक नहीं होते हैं।
अधिकारियों ने इस बात का संकेत दिया कि कुछ लोग इन विदेशी मछलियों को आक्रामक समझकर असंवेदनशीलता से नदियों में छोड़ देते हैं। बताते चलें कि क्लिंटन द्वारा पकड़ी गई पैस्यू की निश्चित प्रजाति अभी भी अज्ञात है, इन मछलियों की लंबाई लगभग 3.5 फीट और वजन 88 पाउंड तक हो सकता है, जैसा कि ऑक्लाहोमा वाइल्डलाइफ कंसर्वेशन (ODWC) के अधिकारियों ने बताया है।
दिलचस्प बात यह है कि ये पहली बार नहीं है जब इंसानों जैसे दांत वाले प्राणी ने लोगों के दिलों को छू लिया हो। पहले भी 2022 में एक मछुआरे द्वारा पकड़े गए अद्भुत जलीय प्राणी की एक तस्वीर ने ऑनलाइन सनसनी पैदा की थी। ये एक केकड़ा था, जिसके चार दांत अलग-अलग तरीके से निकले हुए थे और जो समुद्र की गहराई से पकड़ा गया था।












Click it and Unblock the Notifications