'Pushpa' के गाने पर जमकर नाची छोटी सी बच्ची, 'ऊ अंटावा' पर लगाए जबरदस्त ठुमके
शादी एक ऐसा फंक्शन है, जो हर किसी के लिए खास है। शादी को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड रहता है। मगर सबसे ज्यादा बच्चे। धूम धड़ाके के साथ हर किसी को अपनी परफॉर्मेंस दिखाने का खूब शौक होता है। इसी से जुड़ा एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो कि एक छोटी सी बच्ची का है। बच्ची का डांस ऐसा है, जिसे देखकर आप भी खुद को उसके फैन बनने से रोक नहीं पाएंगे।
वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लड़कियां शादी के फंक्शन में स्टेज पर खड़ी शानदार परफॉर्मेंस देती दिख रही हैं। इनमें से एक बच्ची के डांस स्टेप्स देख लोग सीटियां बजाने लगते हैं। उसे देख बाकी दो लड़कियां एक-एक कर स्टेज छोड़ देती हैं।

बच्ची अल्लु अर्जुन के 'ऊ अंटावा' पर ठुमके लगाने लगती है। उसके एक्सप्रेशंस इतने शानदार होते हैं कि लोग उसे देखकर हूटिंग करने लगते हैं। कोई खड़े होकर वीडियो बनाने लगता है और फिर ये वायरल हो जाता है। लोग बच्ची के क्लिप पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने बच्ची को शानदार बताया तो किसी ने कहा कि वो बच्ची के डांस स्टेप्स को देखने के बाद मन भर ही नहीं पा रहे हैं।
बताते दें कि गाने पर ओरिजनली सामंथा प्रभु ने डांस किया था। मगर इस बच्ची की परफॉर्मेंस देख लोगों ने तो ये तक कहा कि जरूर सामंथा ने भी इसी से डांस सीखा होगा। इतने लोगों की भीड़ में इस छोटी सी बच्ची का डांस देखने लायक है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं इसपर व्यूज भी 14 मिलियन से ज्यादा हैं।
यहां देखें बच्ची का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications