Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाही परिवार के घर के पास क्या कर रहा 'एलियंस का यान'? गोलाकार चीज दिखी, लिखी थी अजीब सी भाषा

अमेरिका में एक बार फिर एलियंस के यान को देखा गया है। वो गोलाकार थी, जिस पर अजीब सी भाषा में कुछ लिखा था।

Los Angel

अमेरिका में एलियंस के यान यानी UFO को देखे जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी एक पायलट ने आसमान में यूएफओ द्वारा पीछा किए जाने की बात कही थी, तो वहीं अब ब्रिटिश राज घराने के पूर्व सदस्यों के घर के बार उड़न तश्तरी देखे जाने का दावा किया जा रहा। इसके कुछ फोटोज भी सामने आए हैं।

दरअसल ब्रिटेन शाही परिवार के पूर्व प्रिंस हैरी और मेघन ने 2021 की गर्मियों में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक हवेली खरीदी थी। ये 14 मिलियन डॉलर की है, जिसमें 9 बेडरूम और 16 बाथरूम हैं। इसे कुल 18 हजार वर्ग फुट में बनाया गया। हाल ही में वहां पर एक UFO को देखा गया।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश कपल के घर से करीब 25 मील की दूरी पर सांता बारबरा काउंटी में काचूमा झील है। वहां पर एक रहस्यमयी गोलाकार चीज दिखाई दी। अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट एक्सपर्ट टोनी मोरेना ने गूगल अर्थ के जरिए इसकी तस्वीर भी ली।

उन्होंने बताया कि ये आठ मीटर चौड़ी गोलाकार वस्तु थी, जिस पर कुछ अजीब से लिखा हुआ था। ऐसे में उनको लगा रहा कि वो UFO ही है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सांटा बारबरा में दिसंबर 2018 से नवंबर 2000 के बीच 29 बार रहस्यमयी उड़ने वाली चीजें देखी गईं।

वहीं दूसरी ओर हाल ही में देखे गए रहस्यमयी विमान पर नासा ने अपनी पहली सार्वजनिक बैठक की। मामले में अधिकारियों ने कहा कि पिछले तीन दशकों में रिपोर्ट किए गए सैकड़ों यूएफओ देखे जाने का केवल एक छोटा सा हिस्सा वास्तव में अस्पष्ट था।

पिछले 27 साल में रक्षा विभाग को 800 से ज्यादा अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट देखे जाने की खबर मिली। इसमें से 2 से 5 प्रतिशत ऐसे थे, जिनके बारे में कुछ नहीं पता। कुल मिलाकर हर महीने उड़ने वाली वस्तुओं के लगभग 50 से 100 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन इसमें अधिकांश समझने योग्य थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+