इस अमेरिकी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया परमानेंट वर्क फ्रॉम होम, पूरी मिलेगी सैलरी
नई दिल्ली, अप्रैल 29। कोरोना काल में 'वर्क फ्रॉम होम' का कल्चर बहुत तेजी से बढ़ा है। पिछले 2 साल से दुनियाभर में तमाम कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है, लेकिन अब जब कई देशों में कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है तो कंपनियां कर्मचारियों को वापिस दफ्तर बुला रही हैं, लेकिन इस बीच टूर एंड ट्रैवल के पैकेज मुहैया कराने वाले अमेरिकन कंपनी Airbnb ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

कंपनी ने कर्मचारियों को दिया परमानेंट घर से काम
Airbnb कंपनी के सीईओ की ओर से यह ऐलान किया गया है कि अब उसके कर्मचारी परमानेंट यानि कि हमेशा के लिए वर्क फ्रॉम होम कल्चर के तहत ही काम करते रहेंगे और ऐसे में उनकी सैलरी भी प्रभावित नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि आप घर से ही काम करिए और कहीं से भी काम करिए, ऐसे में आपकी सैलरी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। कर्मचारियों को वहीं सैलरी मिलती रहेगी जो उन्हें कोरोना से पहले मिल रही थी।

क्या कहा गया है कंपनी के सीईओ की मेल में?
कंपनी के सीईओ ब्रयान चेस्की की ओर से हर कर्मचारी को एक ईमेल के जरिए यह बता दिया गया है कि अब आप परमानेंट वर्क फ्रॉम होम पर हैं। ब्रायन की ओर से किए जा रहे मेल में कहा गया है, "हम अपने कर्मचारियों को अपने साथ बनाए रखना चाहते हैं। यदि हम अपने टैलेंट पूल (कर्मचारियों) को अपने कार्यालयों के आस-पास आने-जाने के दायरे तक सीमित रखते हैं, तो हम एक नुकसान कर रहे हैं। सबसे अच्छे लोग हर जगह रहते हैं, वो किसी एक पॉइंट पर केंद्रित नहीं रहते, इसलिए हम कुछ अलग करने वाली कंपनी बनने जा रहे हैं। "

कंपनी के कर्मचारी कहीं से भी कर सकेंगे काम
इसके अलावा कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने की भी सुविधा दी है। जैसे कि कंपनी का कोई कर्मचारी किसी दूसरे शहर या फिर दूसरे देश में जाकर भी काम कर सकता है। कंपनी के सीईओ ने कहा है कि वर्क फ्रॉम होम कल्चर या वर्क फ्रॉम एनिवयेयर कल्चर अभी नया लग रहा है, मगर आने वाले कुछ साल में करीब-करीब सभी कंपनियां इसे अपनाएंगी। यह वर्क कल्चर सामान्य बात होगी।
today, we’re announcing that airbnb employees can live and work anywhere.https://t.co/wL62IrOxbe
— Airbnb (@Airbnb) April 29, 2022












Click it and Unblock the Notifications