3 करोड़ की लॉटरी जीतने के बाद बदल गई बीवी, 20 साल की शादी छोड़ दूसरे शख्स से रिश्ता जोड़ा
एक महिला ने 3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने के बाद अपने पुराने पति को छोड़ किसी दूसरे शख्स से शादी कर ली। जिसके बाद अब पति कोर्ट की शरण में पहुंचा है।

Wife wins Rs 2.9 crore lottery: बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि अगर किसी के पास जरूरत से ज्यादा पैसा आ जाए तो उसको बदलते हुए देर नहीं लगती। रिश्तों को भूल लोग पैसों को अहमियत देने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जब एक महिला के करोड़ों की लॉटरी लगी तो उसने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और 20 साल की शादी को तोड़कर प्रेमी संग घर बसा लिया।
पत्नी के लगी 3 करोड़ की लॉटरी
थाईलैंड के एक आदमी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने छिपकर 12 मिलियन baht (2.9 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीती और फिर दूसरे आदमी से शादी कर ली। अब 47 वर्षीय नारीन अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रहा है। चायफुम के ईसान प्रांत के नारिन ने 20 साल पहले 43 वर्षीय चावीवान से शादी की थी। दोनों के तीन बेटियां भी हैं।
पैसा आते ही तोड़ा रिश्ता
हालांकि, चावीवान ने दावा करते हुए कहा कि लॉटरी जीतने से कई साल पहले उसने नारिन के साथ अपने रिश्ते तोड़ लिए थे और अब एक पुलिस अधिकारी से शादी कर ली। नारिन ने दावा किया कि उन्हें अलग होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक पति नारिन को अपनी पत्नी के लगी 3 करोड़ रुपए की लॉटरी की कानों कान खबर तक नहीं हुई।
दक्षिण कोरिया गया था पैसा कमाने
नारिन ने बताया कि परिवार पर 2 मिलियन baht से ज्यादा का कर्ज था और उन्होंने 2014 में दक्षिण कोरिया जाने का फैसला किया। जबकि नारिन दक्षिण कोरिया में काम करता रहा, उसकी पत्नी थाईलैंड लौट आईं। जिसके बाद अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए वह हर महीने लगभग 27,000 से 30,000 baht ट्रांसफर करता रहा। हालांकि नरिन को बाद में अपनी बेटियों से पता चला कि चावीवान ने जैकपॉट लॉटरी जीती थी, लेकिन उसने यह बात छिपकर रखी। जब नारिन ने संपर्क करने की कोशिश की तो चावीवान ने उसको अनसुना कर दिया।
पत्नी ने कर ली थी पहले ही शादी
लॉटरी के बारे में जब वह पूछने के लिए 3 मार्च को थाईलैंड लौट तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने 25 फरवरी को किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली है। नारिन ने कहा, "मैं हैरान था और समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। मैं निराश हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरी 20 साल की पत्नी मेरे साथ ऐसा करेगी। मेरे बैंक खाते में केवल 60,000 baht बचे थे क्योंकि मैंने उसे हर महीने पैसे दिए थे। द थाइगर को नरिन ने कहा, "मैं न्याय और उस पैसे की मांग करना चाहता हूं, जिसका मैं हकदार हूं।"
अब आधी रकम की मांग कर रहा पति
नरिन ने कहा कि उनकी शादी आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड नहीं थी। हालांकि उनके वकील ने जोर देकर कहा कि उनके पास आधिकारिक विवाह प्रमाण पत्र नहीं होने पर भी पैसे का अधिकार है, क्योंकि उनके रिश्तेदारों को उनकी शादी के बारे में पता था। फिलहाल नारिन कोर्ट केस से अपनी पत्नी की जीती हुई रकम में से आधे की मांग कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications