लैपटॉप चुराने के बाद चोर ने माफी मांगते हुए भेजा मेल, बोला- कोई जरूरी फाइल चाहिए तो जल्दी बताएं
लैपटॉप चुराने के बाद चोर ने माफी मांगते हुए भेजा मेल, बोला- कोई जरूरी डॉक्यूमेंट चाहिए तो जल्दी बताएं
laptop thief: इंटरनेट पर इन दिनों एक बड़ा ही ईमानदार चोर चर्चा में हैं। आप सोच रहे होंगे चोर वो भी ईमानदार, जी हां इस चोर किया ही ऐसा काम किया है जिसके बाद ट्विटर पर लोग इसे "ईमानदार लुटेरा" कह कर बुला रहे हैं।

ईमेल लिखा और माफी मांगी मांगी।
दरअसल, इस चोर ने एक शख्स का लैपटॉप चोरी किया। चोरी करने के बाद उसने चोरी किए हुए लैपटॉप से ही उसके मालिक को ईमेल लिखा और माफी मांगी मांगी। जिसमें उसने बताया कि वो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस लैपटॉप को चुराया है। इतना ही नहीं मेल में उसने ऐसी बात लिखी जिसके बाद लोग चोर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लैपटॉप चोरी का रोचक किस्सा शेयर किया
लैपटॉप के मालिक ने अपने ट्टिटर अकाउंट पर अपने लैपटॉप चोरी का रोचक किस्सा शेयर किया है। जिसे पढ़कर जहां लोग लैपटॉप चोर के इरादे से भ्रमित हो रहे वहीं कुछ उस चोर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मुझे अपनी जरूरी फाइलों की लिस्ट भेज दें
चोर ने सॉरी बोलते हुए लिखा कि वो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा था और अब हारकर उसने लैपटॉप को चोरी करके उसके बाद उसे बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करने का फैसला किया। इतना ही नहीं उस चोर ने सॉरी मेल के साथ लैपटॉप मालिक का एक जरूरी रिसर्च प्रपोजल की भी अटैच करके भेजी और साथ में लिखा कि आप मुझे अपनी जरूरी फाइलों की लिस्ट भेज दें जो लैपटॉप में है ताकि मैं आपको भेज कर सकूं।

कोई जरूरी फाइल चाहिए तो जल्दी बताएं
चोर ने ईमेल में लिखा आपके रिसर्च या अन्य कोई अन्य जरूरी फाइल लैपटॉप में है जिसकी आपको आवश्यकता है तो कृपया मुझे सोमवार 12:00 बजे से पहले बता दें क्योंकि मुझे लैपटॉप बेचने के लिए ग्राहक मिल गया है।"

ईमेल देखकर शख्स हुआ हैरान
लैपटॉप ओनर को जैसे ही ईमेल मिला तो उसने चोर की रोचक स्टोरी को ट्टिटर पर शेयर कर दिया और लिखा कल रात मेरा लैपटॉप चोर ने चुरा लिया और उसने मुझे मेरे ईमेल का उपयोग करके एक ईमेल भेजा है। इस ईमेल को देखकर मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं।












Click it and Unblock the Notifications