रेस्क्यू के बाद मां से मिलाने वाले अधिकारी के पैर से लिपट गया हाथी का बच्चा, फोटो हुई वायरल
जानवर भले ही इंसान की भाषा न समझते हों, लेकिन वे सहानुभूति और प्रेम की भाषा जरूर जानते हैं। बचाव अभियान के बाद एक वन अधिकारी के पैर से लिपटते हुए हाथी के बच्चे की यह तस्वीर इस बात की बानगी है।
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। जानवर भले ही इंसान की भाषा न समझते हों, लेकिन वे सहानुभूति और प्रेम की भाषा जरूर जानते हैं। बचाव अभियान के बाद एक वन अधिकारी के पैर से लिपटते हुए हाथी के बच्चे की यह तस्वीर इस बात की बानगी है। इस फोटो को आईएफएस अधिकारी प्रवीन कासवान ने शेयर किया है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि इस हाथी के बच्चे को तमिलनाडु में वन विभाग के अधिकारियों ने रेस्क्यू किया और फिर इसे इसकी मां को सौंप दिया गया।

अधिकारी के पैर से लिपट गया हाथी का बच्चा
मां से मिलने के बाद वह बच्चा इतना खुश हुआ कि वह अधिकारी के पैरों से लिपट गया। फोटो में बच्चे को अधिकारी के पैरों से लिपटे हुए देखा जा सकता है। एक अन्य ट्वीट में कासवान ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा 'प्योर ब्यूटी'।

फोटो को मिल रहे जबरदस्त लाइक्स
इस फोटो को पहली बार 14 अक्टूबर को शेयर किया गया था। तब से लेकर अभी तक इस फोटो को 14 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा फोटो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जानवर प्यार को इंसानों से ज्यादा समझता है। वहीं दूसरे यूजर ने इसे शानदार पिक्चर बताया।

हाथी की एक और क्लिप हुई थी वायरल
इससे पहले, IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने तमिलनाडु के नीलगिरि जंगल में मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान में एक हाथी के बच्चे के रेस्क्यू की एक क्लिप साझा की थी। राष्ट्रीय उद्यान में हाथी का बच्चा घायल अवस्था में पाया गया जिसके बाद वन अधिकारियों ने उसे बचाया और उसकी मां के साथ मिला दिया। वीडियो में दिखाया गया था कि बच्चा अपनी मां से मिलने के लिए अधिकारियों के निर्देशों का बखूबी पालन कर रहा था। इस वीडियो को 5 लाख लोगों ने देखा। इसके अलावा वीडियो को 5900 लाइक्स भी मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications