ग्रेजुएट ,MBA चायवाले के बाद अब वायरल हुआ 'Crypto चायवाला', हर्ष गोयनका भी हो गए फैन
आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने क्रिप्टो चायवाला की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ''ये है नया भारत''। चायवाले ने अपने यहां एक बोर्ड लगाया है, जिसमें लिखा है, क्रिप्टो यहां पर लिया जाता है।

Crypto Chaiwala viral:पिछले कुछ सालों में एक नाम बहुत चर्चा में रहा है, वो है चायवाला। एमबीए चायवाल, ग्रजुएट चायवाला, ऐसे कई-कई नामों से देशभर में चाय की दुकान है, जो अपना बिजनेस अच्छा कर रहे हैं। इसी लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है ''क्रिप्टो चायवाला'' एक क्रिप्टो चायवाला की तस्वीर आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने शेयर की है, जो अब वायरल हो रही है। हर्ष गोयनका अक्सर तरह-तरह की पोस्ट करते रहते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट में कई तरह के पोस्टों से भरा हुआ है। हर्ष गोयनका के ट्विटर पर कई लोग कमेंट भी करते हैं। अब ''क्रिप्टो चायवाला'' को लेकर भी लोग उनकी आईडी पर कई कमेंट कर रहे हैं।

'ये है नया भारत...'
हर्ष गोयनका ने 'क्रिप्टो चायवाला' की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ''ये है नया भारत''। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि लकड़ी के टेबल पर कुल्हड़ रखा हुआ है। वहीं गैंस चुल्हे पर मिट्टी के बर्तन में चाय चढ़ी हैं। वहीं पेमेंट ऑप्शन भी दिख रहा है। जिसमें पेटीएम, डॉलर और क्रिप्टोकरेंसी जैसे पेमेंट मोड दिख रहे हैं। टेबल पर एक तख्ती दिख रहा है, जिसमें लिखा है, ''क्रिप्टो यहां पर लिया जाता है।''

जानिए कौन है क्रिप्टो चायवाला
मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक 'क्रिप्टो चायवाला' की दुकान को शुभम सैनी चलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट ये चाय की टपरी बेंगलुरू में हैं। इश दुकान का नाम फ्रस्ट्रेटेड ड्रॉपआउट रखा गया है। चायवाले का क्रिप्टो के जरिए पेमेंट लेने का ये अंदाज काफी पसंद आया है।

'ये असल में दिमाग वाला है...'
हर्ष गोयनका ने इस पोस्ट को दो दिन पहले शेयर किया था। शेयर किए जाने के बाद से इसपर 1,178 लाइक आ चुका है और कई कमेंट्स भी आए हैं। एक शख्य ने कमेंट कर लिखा, यह फुर्तीला और नया भारत है, मुझे लगता है कि हम सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं जो अब सही दिशा में आगे बढ़ रही है!" एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, "एक और चायवाला समय से पहले अपना जीवन व्यतीत कर रहा है!" एक तीसरे व्यक्ति ने लिखा, "मुझे लगता है कि वह वास्तव में वित्त में स्नातक होना चाहिए, ये असल में दिमाग वाला है।"












Click it and Unblock the Notifications