'बचपन के प्यार' से ब्रेकअप होते ही बदली लड़की की किस्मत, लगी इतने अरब की लॉटरी
नई दिल्ली: कहते हैं किस्मत बहुत बड़ी चीज है, जो सड़क चलते इंसान को पलभर में महल तक पहुंचा सकती है, तो वहीं किस्मत खराब हो तो अमीर आदमी भी सड़क पर आ जाता है। अब इसी तरह का एक मामला यूनाइटेड किंगडम के वेल्स से सामने आया है, जहां पर एक शख्स का ब्रेकअप हुआ, इसके कुछ दिनों बाद ही उसकी प्रेमिका की किस्मत बदल गई। जिस वजह से लोग सोशल मीडिया पर उसका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

बचपन से थे दोस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रग्बी प्लेयर डेनियल व्हाइट का अफेयर उनकी बचपन की फ्रेंड कर्टनी डेविस के साथ था। उन्होंने मोनमाउथ कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल में दो साल तक डेट किया। उनका प्यार बढ़ता ही जा रहा था, लेकिन एक दिन अचानक से उनके रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद दोनों ने शांति से बैठकर अलग होने का फैसला लिया।

61 मिलियन यूरो की लॉटरी
डेनियल अपनी नई जिंदगी शुरू करने ही वाले थे कि उनको खबर मिली कि उनकी गर्लफ्रेंड के परिवार ने यूरोमिलियन्स की 61 मिलियन यूरो वाली लॉटरी जीत ली है। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 5.62 अरब रुपये के आसपास होगी। ये खबर मिलते ही डेनियल के होश उड़ गए और उनके ब्रेकअप वाला दुख डबल हो गया।

दोस्तों ने उड़ाया मजाक
डेनियल ने इस घटना को अपने दोस्तों के साथ शेयर किया, जिन्होंने उनका खूब मजाक उड़ाया। उनको समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। वो और कॉर्टनी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। अभी उनकी उम्र 27 साल है, ऐसे में उनको लगा था कि वो ब्रेकअप के बाद नई जिंदगी शुरू कर लेंगे, लेकिन ये लॉटरी वाली खबर उनके लिए किसी झटके से कम नहीं थी।

पूरे परिवार में बंटा पैसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्टनी की बहन ने ये लॉटरी का टिकट खरीदा था, लेकिन जब वो निकली तो पूरे परिवार ने उसे आपस में बांटने का फैसला किया। उनकी बहन के बॉयफ्रेंड को भी इस लॉटरी की रकम मिली, ऐसे में डेनियल और ज्यादा परेशान हो गए। फिलहाल अब उनके पास पछताने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

अफ्रीका में भी ऐसा मामला
कुछ साल पहले इसी तरह की घटना दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से सामने आई थी। वहां पर एक शख्स को गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया। जैसे ही वो घर पहुंचा शख्स को पता चला कि उसकी 30 करोड़ की लॉटरी लग गई है। उस घटना ने भी दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।












Click it and Unblock the Notifications