साइकिल से 39 देशों का सफर! 1473 दिन में 45,500 KM की यात्रा, टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर का रिकॉर्ड

दुनिया के चुनिंदा जगहों का भ्रमण वो भी साइकिल से। बात भले ही हजम ना हो लेकिन एक टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर 4 साल तक साइकिल यात्रा (Cycle Tour) कर इतिहास रच दिया है। हालांकि यात्रा शुरू करने से पहले ही शख्स ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इसका कारण भी उसका ये साहस था, जिसे वो दुनिया को दिखाना चाहता था। उस शख्स नाम है एडोरजन इल्स जिसने आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, जापान, उत्तर मध्य अमेरिका समेत कुल 39 देशों की यात्रा की। इसके लिए उसे 28000 मील यानी 45 हजार 500 किलोमीटर साइकिल ने चलना पड़ा। आइए जानते हैं एडोरजन इल्स (Adorjan Illes) अपनी इस यात्रा में किन कठिनाइयों का सामना किया और उन्होंने प्रतिदिन कितना धन खर्च किया?

4 साल में 28000 मील की यात्रा

4 साल में 28000 मील की यात्रा

एडोरजन इल्स ने एक वीडियो जारी कर इस साइकिल यात्रा के बारे में खुद बताया। उन्होंने इस खास सफर में 1473 दिन लगे। इस दौरान उन्होंने 28000 मील यानी 45 हजार 500 किलोमीटर का सफर किया। इल्स के अनुसार इस यात्रा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

यात्रा से बढ़ा आत्मविश्वास

यात्रा से बढ़ा आत्मविश्वास

इल्स ने जिन कठिनाइयों का सामना करते हुए ये यात्रा की उससे उनके अंदर एक अलग आत्मविश्वास जगा। वो अब मानते हैं कि दुनिया में उनके सामने आने वाले किसी भी संकट से अब वो आसानी ने मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो अब खुद पर भरोसा और परेशानियों का सामना करना बेहतर ढंग से सीख गए हैं। ये इस सफर के कारण डेवलप हुआ है।

टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर थे इल्स

टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर थे इल्स

28 साल के एडोरजन इल्स एक टेलीकॉम कंपनी में लीड इंजीनियर की पोस्ट पर तैनात थे। कीरीब सात साल से अधिक समय तक काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। जिसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी, कंसल्टेंसी और इंपिरेशन स्पीच देने का काम किया।

इस वजह से छोड़ी नौकरी

इस वजह से छोड़ी नौकरी

वर्ष 2014 में उन्होंने अपनी नौकरी से त्याग पत्र दे दिया था। इस दौरान वो 6 महीने नोटिस पीरियड पर कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने नए करियर के बारे में सोचना शुरू किया। 28 साल की उम्र में इल्स को अध्यात्म में रुचि हो गई थी। जिसके बाद उनके जीवन में अहम बदलाव आए। इल्स ने मेडिटेशन भी करना शुरू किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी को कॉपी नहीं किया। वो सिर्फ अपने दिल की सुनते थे और अपनी इच्छा के मुताबिक निर्णय लेते थे।

साइकिल यात्रा का बजट

साइकिल यात्रा का बजट

इल्स ने साल 2015 में ही साइकिल यात्रा की योजना पर काम शुरू कर दिया था। यात्रा शुरूआत में उन्होंने सर्बिया से पूर्व दिशा में निकले। उनकी इस यात्रा का कोई स्पांसर नहीं था। इल्स को खुद अपने खर्चे पर ये यात्रा करनी थी। इसलिए उन्होंने वीजा और हवाई जहाज के टिकटने में काफी पैसा खर्च किया। इसके बाद उन्होंने 5 USD यानी करीब 400 रुपए रोजाना साइकिल से चलने के दौरान खर्च का बजट तय किया और प्रतिदिन हर दो सप्ताह के लिए 1,000 किलोमीटर की मार्ग योजना बनाई। उन्होंने प्रतिदिन 100 किलोमीटर साइकिल चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया। यानि हफ्ते में वो 5 दिन सफर करते थे और दो दिन का विश्राम होता था।

ऐसे किया सफर

ऐसे किया सफर

इल्स ने अपनी यात्रा में काफी कठिनाइयों का सामना किया। वो अपने सफर के दौरान कई जगहों पर ठहरें जहां सुविधाएं बहुत अच्छी नहीं थी। उन्होंने ठहरने के लिए पुलिस स्टेशन, स्थानीय लोगों के घर, फायर स्टेशन का सहारा लिया। वे कभी कभी समुद्र के किनारों और कभी पहाड़ियों के बीच समतल जगह देख खुद टेंट लगाकर रात बिताते थे।

यात्रा ने मेरी जिंदगी बदल दी

यात्रा ने मेरी जिंदगी बदल दी

साइकिल यात्रा को लेकर इल्स ने कहा कि ये यात्रा सिर्फ केवल लक्ष्य की पूर्ति के लिए नहीं थी। हालांकि वो 23 जून, 2019 यात्रा पूरी करने बाद उन्होंने 100 से अधिक प्रेरक भाषण दिए। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर बताया कि कैसे उन्होंने ये कठिन यात्रा पूरी की। अपनी यात्रा की तस्वीरों और कहानियों के साथ "द बिग स्माइल बुक" नामक एक फोटो बुक प्रकाशित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+