पाकिस्तान में एक महिला ने एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म, हुई नॉर्मल डिलीवरी
कराची, सितंबर 15। पाकिस्तान के कराची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जी हां, अभी तक आपने 2-3 बच्चों की डिलीवरी एक साथ जरूरी सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि एक महिला ने एकसाथ 6 बच्चों को जन्म दिया। आपने शायद ही ऐसा सुना होगा, लेकिन पाकिस्तान के कराची में जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में ऐसा हुआ है।

6 में से एक की जन्म के वक्त हो गई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची के कालापुल में रहने वाली हिना जाहिद ने जेपीएमसी में 6 बच्चों को जन्म दिया। हालांकि इसमें से एक बच्चे की जन्म के वक्त ही मौत हो गई। हिना की नॉर्मल डिलीवरी हुई और सभी पांच बच्चे अभी स्वस्थ हैं। जेपीएमसी के डायरेक्टर ने बताया कि हिना ने 4 लड़के और 2 लड़कियों को जन्म दिया था, लेकिन जन्म के वक्त एक लड़की की मौत हो गई। बाकि पांच बच्चों को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड की नर्सरी में शिफ्ट किया गया है।

हिना पर एक बच्चा पहले से ही है
जेपीएमसी के डायरेक्टर ने बताया है कि महिला के परिवार में 6 बच्चों के जन्म की खबर से हर कोई उत्साहित था, लेकिन जब एक बच्चे की मौत हो गई तो परिवार काफी दुख हुआ। परिवार ने इस दौरान बताया कि हिना के पास एक बच्चा पहले से ही है।

सिंध में महिला ने चार बच्चों को दिया था जन्म
आपको बता दें कि इसी साल अगस्त में सिंध के शिकारपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहां एक महिला ने एकसाथ चार बच्चों को जन्म दिया था। क्रिश्चियन अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमरोट शरीफ की रहने वाली महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया था।












Click it and Unblock the Notifications