Video: बैग में रखा फोन बन गया आग का गोला, आपके पास भी है इस कंपनी का फोन तो रहें सावधान
नई दिल्ली, अप्रैल 20: सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स का बैग में रखा फोन अचानक से आग पकड़ लेता है। आग इतनी तेज होती है कि, उसकी लपटें बैग से बाहर निकलने लगती हैं। इस 51 सेकेंड के वीडियो को साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सन्न रह गए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बैग से अचनाक निकलने लगी आग की लपटें
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि, एक शख्स स्ट्रीट पर अपनी पत्नी के साथ जा रहा है, तभी उसके बैग में अचानक से आग की लपटे निकलने लगती है। शख्स फुर्ती दिखाते हुए बैग को जमीन पर फेंक देता है। इस घटना में उस शख्स के बाल, भौंहे, और हाथ जल गया। गनीमत ये रही आग लगा बैग पास खड़ी किसी बाइक पर नहीं वर्ना बड़ा हदासा हो सकता था।

2016 में लिया सैमसंग का फोन
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी ट्वीट में बताया कि, इस शख्स ने सैमसंग का यह फोन 2016 में खऱीदा था। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय उसका फोन चार्ज नहीं था, और ना ही किसी तरह की चार्जिंग पर लगा हुआ था। शख्स का दावा है कि, फोन की बैटरी में काफी समय से चार्जिंग की समस्या आ रही थी। मामला सामने आने के बाद कंपनी इस हादसे के जांच की बात कर रही है।
देखें डरा देने वाला वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को अभी तक 10 हजार के आसपास लोग देख चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications