OMG! स्मार्ट फोन को बताया जिंदगी और बनाया अपनी जीवन संगिनी
लॉस एंजेलिस। आजकल स्मार्ट फोन हर किसी की जिंदगी का एक अहम रुटीन बन चुका है। सुबह सो कर उठने से लेकर रात को सोते-सोते तक स्मार्ट फोन पर ही हर कोई बिजी रहता है। ऐसे में जरा सोचिए अगर कोई स्मार्ट फोन को ही अपनी जीवन संगिनी बना डाल तो।

अमेरिका के लास वेगास में तो कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां पर एरॉन चेर्वेनाक नामक युवक ने अपने स्मार्ट फोन के साथ शादी कर इसे अपनी पत्नी के तौर पर स्वीकार कर लिया है।
एरॉन की मानें तो लोग अपनी जिंदगी से प्यार करते हैं और उनके लिए उनका स्मार्ट फोन ही उनकी जिंदगी है। वह सुबह से लेकर रात तक अपना समय सिर्फ स्मार्ट फोन के साथ ही बिताते हैं।
इसलिए उन्हें अपने स्मार्ट फोन के अलावा और कोई लाइफ पार्टनर बनने के लिए नजर ही नहीं आया। हैराानी की बात है कि एक चर्च में हुई इस शादी में उनके करीबी दोस्त और कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे।
हालांकि एडमिनिस्ट्रेशन ने उनकी इस शादी को रजिस्टर करने से इंकार कर दिया। ऐसे में एरॉन को ना तो कोई मैरिज सर्टिफिकेट मिलेगा और ना ही इस शादी को कोई मान्यता दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications