Video: मेल स्पैरो ने पेश की मोहब्बत की अनोखी मिसाल! ब्रेकफास्ट टेबल पर कुछ इस तरह किया 'बीवी' को इंप्रेस
Viral Sparrow Video: आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक क्लिप वायरल होते हैं। कई क्लिप्स तो हैरान कर देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक नर स्पैरो ब्रेकफास्ट की टेबल पर आता है औऱ फिर खाने के कुछ टुकड़े उठाने लगता है।
टेबल पर बैठे शख्स ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। कैप्शन में लिखा है कि नर स्पैरो अपनी बीवी को ब्रेकफास्ट करवा रहा है। वो कई आदमियों से ज्यादा रोमांटिक है। क्लिप को @TheFigen_ नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जो काफी शानदार है।

वीडियो को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और लाखों लोगों ने इसपर कमेंट्स कर अपने रिएक्शन भी दिये हैं। एक यूजर ने कहा कि वीडियो से ज्यादा तो आपके कैप्शन फनी हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि ये काफी मजेदार था। एक ने कहा कि ये वीडियोज बिल्कुल अनरिलेटेड हैं ऐसे पोस्ट करना बंद करिये प्लीज।
वहीं कई लोगों ने चिड़ियों के कई क्लिप्स शेयर किये, जिनमें वे इंसानों के साथ कुछ खाती नजर आ रही हैं। एक ने चिड़िया का क्लिप शेयर किया, जो प्यास से तड़प रही थी और उसे एक शख्स ने पानी की बोतल से पानी पिलाया तो वो ठीक हो गई। शख्स ने कहा कि जिस तरह से ये आदमी चिड़िया को नई जिंदगी दे रहा है, ये काफी शानदार है।












Click it and Unblock the Notifications