तट पर पहुंच गया इतना बड़ा जीव, लोगों ने कहा - 'ये तो एलियन या राक्षस है'
समुद्र की गहराई से अमेरिका के तट पर एक ऐसा विशाल जीव निकल कर आया है जिसे देख कर हर कोई हैरान है।
टेक्सस। समुद्र की गराईयों में क्या छिपा होता है ये किसी को नहीं मालूम। इस गहराई से अमेरिका के तट पर एक ऐसा विशाल जीव निकल कर आया है जिसे देख कर हर कोई हैरान है। आम आदमी से लेकर विशेषज्ञ तक इसकी सच्चाई पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन किसी को भी अभी तक सफलता नहीं मिली।


जानें कहां से आ गया इतना बड़ा जीव
हार्वे और इरमा जैसे तूफानों ने अमेरिका की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी है। इंसानों से लेकर जीव-जंतु तक, हर किसी की जिंदगी इन तूफानों ने तबाह कर दी है। टेक्सस सिटी के बीच पर इस तबाही का मंजर हाल ही में देखने को मिला। यहां के तट पर एक ऐसा जीव पहुंच गया जिसे आज तक किसी ने नहीं देखा है।

बिना आंखों का है ये जीव
सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इस विशाल जीव की आंखें ही नहीं हैं। इसके दांत इतने नुकीले हैं कि इंसान को कच्चा चबा जाए। शरीर के बड़े सिलेंडर जैसा है। इस जीव की तस्वीर प्रीति देसाई नाम की एक लड़की ने ट्विटर पर डाली है। प्रीति ने ट्विटर पर लिखा, 'ये मुझे टेक्सस सिटी बीच पर मिला। क्या किसी को मालूम है कि ये क्या है?'

ट्विटर पर लोगों ने कहा एलियन!
ट्विटर पर इसकी तस्वीर आने के बाद दुनियाभर में ये बहस छिड़ गई है कि आखिर ये क्या है। कोई इसे एलियन कह रहा है तो कोई राक्षस। लोग इसे देखकर इतने घबरा गए हैं कि वो इससे दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं जीव-जंतुओं के जानकारों का कहना है कि ये स्नेक ईल या टस्की ईल है। ईल एक प्रकार की मछली होती है जो अटलांटिक महासागर में पाई जाती है। (फोटो साभार : प्रीति देसाई ट्विटर)












Click it and Unblock the Notifications