तीन महीने की खुदाई के बाद किसान को मिला बेशकीमती खजाना, पौधा लगाने के लिए कर रहा था खुदाई

नई दिल्ली, सितंबर 26। जमीन खोदने पर खजाने से भरा बक्सा मिलने जैसी घटनाएं आपने अभी तक फिल्मों में जरूर देखी होगी, लेकिन वास्विकता में ऐसी कोई घटना आपने शायद ही सुनी हो, लेकिन इजरायल के गाजा पट्टी में ऐसा एक मामला सामने आया है, जहां फिलिस्तीन का एक किसान जमीन में खुदाई कर रहा था और खोदते-खोदते उसे खजाना मिल गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अभी तक का सबसे पुरातात्विक खजाना है।

तीन महीने तक की जमीन की खुदाई

तीन महीने तक की जमीन की खुदाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक फिलिस्तीनी किसान पौधा लगाने के लिए जमीन खोद रहा था, तभी उसे जमीन में बक्से जैसी कोई चीज दिखने लगी। उस किसान ने फिर अपने बेटे के साथ मिलकर तीन महीने तक खुदाई की और उस खुदाई के बाद उन्हें एक बेशकीमती खजाना मिल गया। एक्सपर्ट का दावा है कि यह उस इलाके में मिला अब तक का सबसे बड़ा पुरातात्विक खजाना है।

पुरातात्विक विभाग को सौंपा गया मोजेक

पुरातात्विक विभाग को सौंपा गया मोजेक

रिपोर्ट के मुताबिक,फिलिस्तीनी किसान को बीजान्टिन-युग का एक अलंकृत मोजेक मिला है, जो उसने पुरातात्विक विभाग को सौंप दिया है और अब किसान को धरोहर की रक्षा के लिए मुआवजा दिए जाने की बात चल रही है। बता दें कि जिस इलाके में यह मोजेक मिला है वहां हमेशा इजरायल और फिलिस्तीनी के बीच संघर्ष का खतरा बना रहता है, इसलिए इस पुरातात्विक खजाने की सुरक्षा की चिंता भी जताई जा रही है।

5वीं से 7वीं शताब्दी के बीच का है मोजेक

5वीं से 7वीं शताब्दी के बीच का है मोजेक

गाजा के जिस इलाके में यह मोजेक मिला है वह इजरायल के बॉर्डर से महज 1 किलोमीटर दूर है। खास बात यह है कि यह मोजेक अभी भी काफी अच्छी कंडीशन में है। इस मोजेक को लेकर पुरातात्विक विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि यह मोजेक 5वीं से 7वीं शताब्दी के बीच का है। आपको बता दें कि प्राचीन काल में गाजा पट्टी, मिस्र और लेवंट के बीच ट्रेड का एक बहुत ही महत्वपूर्ण रूट था। जिस किसान की जमीन पर यह मोजेक फ्लोर मिला है उन्होंने इस बेशकीमती खजाने को टीन की शीट्स से ढक कर रखा है। किसान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस अनोखे खोज की रक्षा करने के लिए सरकार की तरफ से मुआवजा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+