आंध्र प्रदेश के एक परिवार ने होने वाले दामाद को दी भव्य दावत, परोसे गए 365 प्रकार के व्यंजन
आंध्र प्रदेश के एक परिवार ने संक्रांति पर ऐसा धमाका किया कि वह परिवार रातों-रात सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया पर यह परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है।
अमरावती, 17 जनवरी। संक्रांति आंध्र प्रदेश के एक बड़े त्योहारों में से एक है। इसे वहां बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इस बार आंध्र प्रदेश के एक परिवार ने संक्रांति पर ऐसा धमाका किया कि वह परिवार रातों-रात सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया पर यह परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस परिवार ने संक्रांति के मौके पर अपने होने वाले दामाद के लिए एक भव्य दावत का आयोजन किया। यह दावत इतनी भव्य थी कि जिसने भी इसकी चर्चा सुनी वह दंग रह गया। आपको बताते हैं कि आखिर दावत में ऐसा क्या था?

होने वाले दामाद के लिए परोसे गए 365 प्रकार के व्यंजन
आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी के नरसापुरम में रहने वाले एक परिवार ने अपने होने वाले दामाद के लिए संक्रांति पर भव्य दावत का आयोजन किया। इस दावत में 10, 20, 30 नहीं पूरे 365 प्रकार के व्यंजन परोसे गए।
आपको बता दें कि तेलुगु संस्कृति में संक्रांति के मौके पर दामाद को न्योता देने की रिवाज है। इस परिवार ने भी ऐसा ही किया और 365 प्रकार के व्यंजन बनाकर अपने होने वाले दामाद पर जमकर प्यार बरसाया।

दामाद को आखिर क्या क्या परोसा गया
आप सोच रहे होंगे कि 365 प्रकार के व्यंजनों में आखिर क्या-क्या परोसा गया होगा? हम आपको बताते हैं। तो नाब इस परिवार ने अपने दामाद के लिए 30 प्रकार की कढ़ी, चावल, बिरयानी और पुलिहोरा बनाया, 100 प्रकार की मिठाइयां बनाईं, 15 प्रकार की आइसक्रीम, पेस्ट्रीज, केक और गर्म और ठंडे पेय तैयार किये और इसके अलावा थे कई प्रकार के फल।

अब आपको बताते हैं परिवार का बैकग्राउंड
दरअसल लड़की के पिता पेशे से सोने के व्यापारी है। कृष्णा जिले के मूल निवासी टी सुब्रह्मण्यम और अन्नपूर्णा ने अपने बेटे साईकृष्ण की शादी सोने के व्यापारी अत्यम वेंकटेश्वर राव और पश्चिम गोदावरी की माधवी की बेटी कुंदवी से तय की है। लड़की के दादा-दादी चाहते थे कि इस बार त्योहार पर अपनी नातिनी के होने वाले पति का भव्य स्वागत किया जाए।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications