आई फोन खरीदने के लिए दंपति ने 'बेटी' को बेचा

समाचार पत्र ने महिला का नाम उजागर नहीं किया है पर लिखा कि उस महिला ने उन पैसों से आईफोन, स्पोर्ट्स शूज और दूसरी चीजें खरीदी। गौर हो कि एप्पल के उत्पाद चीन में काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि महिला ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि वह चाहती थी कि उसकी बेटी को बेहतर पालन पोषण मिले, इसलिए उसने ऐसा किया।
पुलिस ने खुलासा नहीं किया कि महिला ने बेटी के बदले कितने पैसे लिए पर ऑनलाइन उसकी कीमत 30, 000 और 50, 000 युआन (4900 डॉलर और 8,200 डॉलर) रखी गई थी।
ऐसा ही एक अन्य घटनाक्रम पिछले साल प्रकाश में आया था जब एक व्यक्ति ने आईपॉड और आईफोन खरीदने के लिए अपनी एक किडनी बेच दी थी।












Click it and Unblock the Notifications