चीन में देवताओं ने क‍िया ब‍िजनेस क्‍लास में सफर, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छाए ये पैसेंजर्स

नई द‍िल्‍ली। अभी तक आपने इंसानों को तो ब‍िजनेस क्‍लास में सफर करते खूब देखा होगा लेकिन क्‍या क‍िसी देवता की प्‍लेन में सफर करने की बात आपको सुनाई दी है। दरअसल, चीन में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक कल्‍चरल इनॉग्रेशन इवेंट के तहत इन देवता की प्रत‍िमाओं को ब‍िजनेस क्‍लास की ट‍िकट पर मलेशिया व स‍िंंगापुर तक ले जाया गया। उनके ल‍िए बकायदा 921 डॉलर खर्च करके ब‍िजनेस क्‍लास का ट‍िकट खरीदकर र‍िजरवेशन कराया गया। ज‍िसने उन्‍हें इंसानों की तरह प्‍लेन में बैठा देखा, वो चक‍ित रह गया।

चीन के देवताओं ने क‍िया ब‍िजनेस क्‍लास में सफर

जब इन्‍हें एक अंर्तराष्‍ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया तो इनकी यह अनोखी तस्‍वीर वायरल हो गई। एयरपोर्ट पर खड़े बाकी लोगों के बीच हलचल मच गई। वहां खड़े दूसरे पैसेंजर्स ने इनकी ढेरों तस्‍वीर खींची। इनके साथ 130 श्रद्धालुओं का ग्रुप भी शामिल है। फ‍िलहाल तो यह भगवान सोशल मीड‍िया पर खूब धूम मचा रहे हैं।

इन देवताओं का बर्थप्‍ल्‍ाेस चीन के फुजान प्रांत के मंद‍िर में माना गया है । वे जगह भी खूब तेजी से वायरल हो रही है। यह प्रतिमा चीन के समुद्र देवता माजू की है। इस प्रत‍िमा की लंबाई 1.8 मीटर है, जिन्हें मछुआरों तथा नाविकों का संरक्षक माना जाता है। अन्य दो प्रतिमाएं किआनलिआन तथा शुनफेंगर की है, जिन्हें देवताओं का अभिभावक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+