VIDEO: पार्क में लड़की ले रही थी सेल्फी, पीछे से आ गया भालू और फिर हुआ कुछ ऐसा...

नई दिल्ली। मेक्सिको के चिड़ियाघर में ऐसी घटना हुई, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। मेक्सिको के इकोलॉजिकल पार्क में एक भालू महिला के ऊपर चढ़ गया। जब वह अपने फोन से सेल्फी ले रही थी। यहां ये लड़की अपनी सहेलियों के साथ घूमने आई थी। लड़की अपनी फ्रेंड के साथ बातचीत में व्यस्त थी, तभी पीछे से भालू आता है और खड़े होकर लड़की को सुंघने लगता है। जब लड़की उसके सेल्फी लेती है तो वह साथ में पोज देने लगता है।इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पार्क में लड़की के ऊपर चढ़ गया भालू

पार्क में लड़की के ऊपर चढ़ गया भालू

वीडियो में दिख रहा है कि, मेक्सिको के सैन पेद्रो गार्जा ग्रेसिया शहर के चिपिनके इकोलॉजिकल पार्क में दो लड़कियां घूमने आई थी। तभी एक भालू आता है और खड़े होकर लड़की को सुंघने लगता है। लड़की शुरुआत में तो घबरा जाती है लेकिन भालू का दोस्ताना व्यवहार देखकर सहज हो गयीं। एक लड़की ने तो ना सिर्फ फोन निकल कर भालू के साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दीं जब लड़की सेल्फी ले लेती है तो वह लड़की का निरीक्षण करने के बाद जमीन पर गिर जाता है।

सेल्फी ले रही थी लड़की

सेल्फी ले रही थी लड़की

हालांकि कुछ ही मिनटों में भालू फिर से अपने रास्ते चला गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई बड़ी हस्तियों ने भी शेयर किया और लड़कियों की हिम्मत की दाद दी इस वीडियो को एनबीए के पूर्व खिलाड़ी रेक्स चैपमैन ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, इस लड़की के नर्व्स स्टील के बने हुए हैं. उसने इतने बड़े शख्स के साथ सेल्फी ली है।
इस वीडियो पर लोगों ने कई दिलचस्प कमेंट किये हैं।

देखें Video

यह पहली बार नहीं जब इस पार्क में भालू का इस तरह का कोई वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले पिछले साल नवंबर में, एक महिला के पीछे भालू खड़े होकर उसके बालों को सहलाते हुए नजर आ रहा था। टूर्रिस्ट का एक ग्रुप पार्क के अंदर घूम रहा था। तभी घूमते हुए दो भालू आ जाते हैं, एक भालू टूर्रिस्ट के पास आ गया। लोग भालू को देखकर वहीं खड़े हो गए। भालू आया और महिला के ऊपर खड़े हो जाता है। जिसके बाद बालों को सहलाने लगता है। कुछ देर बाद भालू नीचे उतरकर चला जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+