कबाड़ समझ कर 90 पैसे में खरीदी टूटी हुई चम्मच, असलियत पता चली तो शख्स की बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, अगस्त 01: एक पुरानी कहावत है कि, किसकी किस्मत कब, कहां और कैसे बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। कुछ ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना लंदन में देखने को मिली। जहां एक शख्स ने सड़कों पर लगने वाले एक मार्केट से पुरानी टूटी हुई चम्मच को बस अनजाने में खरीद लिया, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके हाथ एक बड़ा खजाना लगा है। टूटे पुराने चम्मच को शख्स ने एक नीलामी में 12 हजार गुना अधिक दाम पर बेचा।

इस पुरानी चम्मच को 90 पैसे में खरीदा

इस पुरानी चम्मच को 90 पैसे में खरीदा

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने सड़क किनारे लगने वाले बाजार कार बूट सेल में जब एक टूटी-फूटी चम्मच देखी दो उसे इस बात का अहसास हो गया था कि ये चम्मच कुछ खास है। इसलिए उसने इस पुरानी चम्मच को 90 पैसे में खरीद लिया। लेकिन जब उसने इसे ऑनलाइन बेचने के लिए डाला, तो उसे यकीन ही नहीं हुआ कि इस चम्मच के बदले उसे लाखों रुपए ऑफर किये गए।

 5 इंच का यह चम्मच 13वीं शताब्दी के आखिर का है

5 इंच का यह चम्मच 13वीं शताब्दी के आखिर का है

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चम्मच लेने के बाद शख्स ने समरेस्ट के सिल्वर एक्सपर्ट लॉरेन्स ऑक्शनर्स से संपर्क किया। उन्होंने शख्स को बताया कि ये चम्मच काफी कीमती है। ऑक्शन हाउस के अलेक्स बुचर ने बताया कि 5 इंच का यह चम्मच 13वीं शताब्दी के आखिर का एक चांदी का चम्मच है और इसकी कीमत लाखों में है। उन्होंने इस चम्मच की कीमत 51,712 रुपए बताई। इसके बाद चम्मच को ऑनलाइन नीलामी के लिए रखा गया और धीरे-धीरे नीलामी में इसकी बोली बढ़ती चली गई। चम्मच के लिए लाखों रुपए की पेशकश की गई।

12 हजार गुना अधिक कीमत पर बिकी

12 हजार गुना अधिक कीमत पर बिकी

आखिर में इस चम्मच की फाइनल बोली 1 लाख 97 हजार रुपए में फाइनल हुई। टैक्स और एक्स्ट्रा चार्जेस जोड़ते हुए इसकी कीमत 2 लाख पार कर गई। जो इसे खरीदने वाले अमाउंट से 12 हजार गुना ज्यादा थी। ये चम्मच 5 इंच लंबी है। साथ ही इसका डिजाइन रोमन यूरोपियन स्टाइल का है। उसकी कंडीशन भी कुछ खास ठीक नहीं थीं। ऐसा लग रहा है कि ये सालों से पानी या जमीन के नीचे दबा था। जब शख्स ने इसे खरीदा था तब उसे सिर्फ शक था कि ये चांदी का है।

खरीददार के नाम का नहीं हुआ खुलासा

खरीददार के नाम का नहीं हुआ खुलासा

उसने इसे ख़रीदा और तुरंत ऑक्शन हाउस से संपर्क किया। ऑक्शन हाउस के अलेक्स ने बताया कि जब ये शख्स चम्मच के बारे में बता उसे यकीन हो गया था कि ये चम्मच खास है। फिलहाल चम्मच के मालिक और खरीददार के नाम का खुलासा नहीं किया है। लॉरेंस ऑक्शनर्स के सिल्वर एक्सपर्ट्स एलेक्स बुचर ने विक्रेता ने मुझे एक प्यारा ईमेल लिखा था कि वह अपनी बेटी के साथ ऑनलाइन बिक्री देख रहा था और उसे विश्वास नहीं हो रहा था। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों को इस बेकार सी चम्मच की इतनी कीमत होगी, इसका विश्वास नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+