डाउन सिंड्रोम पीड़ित मॉडल ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 14 साल की उम्र में मिला 5 एजेंसियों का कॉन्ट्रैक्ट
नई दिल्ली। कहते हैं कि अगर इंसान किसी चीज को पाने के लिए एक बार ठान ले तो वो उसे पाकर ही रहता है। ब्राजील में ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है जहां पर डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एक 14 वर्षीय मॉडल ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। रुबिआ ट्रेबेर्ट, 44, कूर्टिबा, ब्राजील से, मूल रूप से अपनी बेटी जॉर्जिया की एक तस्वीर को मजाक में ही फेसबुक पर पोस्ट किया था, लेकिन देखते ही देखते तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी और 1000 से ज्यादा लाइक मिल गए।

इस मॉडल के पास अब एक बड़ा प्रशंसक ग्रुप बन चुका है। खासकर इंस्टाग्राम पर 50 हजार से अधिक फॉलोअरों के होने का दावा है। इसके साथ-साथ मॉडलिंग की पांच एजेंसियों का कॉन्ट्रैक्ट भी है जिनकी गिनती ब्राजील में काई अच्छे ब्रांड में होती है।

रूबिया ने कहना है कि उनको दोस्त और परिवार के लोग उन दोनों को योद्धा मानते हैं जो कि कईयों के लिए एक उदाहरण के रूप में काम करते हैं। रूबिया ने कहा कि मेरी सलाह है कि आप कभी हार मत मत मानो, लड़ते रहो और अपने सपनों में बने रहो क्योंकि कुछ भी असंभव नहीं है बस उन्हें वास्तविक बना

रूबिया का कहना है कि सबसे कठिन हिस्सा तब लगता है जब लोग टिप्पणी करते हुए कहते हैं कि जॉर्जिया की सफलता के पीछे उसके सुनहरे बालों और नीली आंखों की वजह से हैं। लेकिन रूबिया ने कहा कि जॉर्जिया एक बहुत ही दयालु बच्चा है और बहुत प्रतिभाशाली भी है वरना वो इतनी दूर नहीं आती। आपको बता दें कि जॉर्जिया की कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर हैं जो कि तेजी से वायरल हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications