12 साल के लड़का अपनी 11 साल की बहन से करना चाहता है शादी, कहा- बचपन से करता था प्यार

नई दिल्ली। मिस्त्र में एक 12 साल के बच्चे ने अपनी 11 साल की बहन से शादी करने की तैयारी कर रहा है। ओमर मात्र 12 साल का है, जबकि उससे शादी करने वाली घ्राह्म 11 साल की है। दोनों की जल्द ही शादी होने वाली है। ओमर के पिता नसीर हसन ने दोनों की सगाई का ऐलान भी कर दिया है।

child marriage

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ओमर के पिता ने अपने बड़े बेटे की शादी में दोनों की सगाई का ऐलान करते हुए कहा कि पहले सगाई फिर दोनों की शादी की जाएगी। आपको बता दें घ्राह्म ओमर की चचेरी बहन है। दोनों की सगाई की बात सुनकर मिस्त्र के कई अखबारों ने लिखा है कि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है, जबकि सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध को देखते हुए ओमन के पिता दलील दे रहे हैं कि उनका बेटा घ्राह्म से बहुत प्यार करता है।

वो बचपन से ही उसे चहता है और उससे शादी करना चाहता है। वो चाहते हैं कि कोई घ्राह्म से शादी करें, इससे पहले ओमन की शादी उससे हो जाए। ओमन के पिता ने अपील की है कि दोनों को फिलहाल सगाई की इ जाजत मिल जाए। उन्होंने कहा है कि शादी तभी होगी , जब दोनों बालिग हो जाएंगे। आपको बता दें कि मिस्त्र में 18 साल से कम उम्र में शादी कानूनन गलत है।

वहीं दोनों बच्चों की शादी को लेकर वुमेंस सेंटर फॉर लीगल एड का दावा है कि बच्चों की सगाई अपराध के दायरे में आती है। सामाजिक कार्यकर्ता इसके लिए दोनों ही बच्चों के माता-पिता को जिम्मेदार मान रहे हैं। उनकी दलील है कि इस तरह के संबंधों में बच्चों के विकास और उनकी शिक्षा पर असर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+