Old Woman Lifts Weight: 96 साल की महिला ने जिम में किया वर्कआउट, भारी-भरकम वजन उठाकर उड़ाए लोगों के होश

वायरल वीडियो में 96 साल की बुजुर्ग महिला ऐसे वजन उठा रही हैं, मानो कोई जवान शख्स हो। ये क्लिप वाकई में प्रेरणा देने वाला है।

Credit: GoodNewsMovement/Twitter

उम्र के साथ शरीर कमजोर पड़ने लगता है। कई बार आपने बूढ़े और उम्रदराज लोगों से ये कहते सुना होगा कि तुम्हारी उम्र में हम काफी ताकतवर हुआ करते थे। लेकिन अब शरीर में वो जान नहीं बची। आपने बूढ़े लोगों को कई परेशानियों से जूझते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको जिस बुजुर्ग महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, वो न सिर्फ फिट और एक्टिव हैं बल्कि उनका कॉन्फिडेंस और साहस देखने लायक भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 96 साल की ये महिला जिम में ऐसे वर्कआउट करती हैं, मानो कोई जवान शख्स हो। बुजुर्ग महिला का ये जज्बा वाकई में प्रेरणादायी है।

मजे से लगाया 53 पाउंट का बारबेल सेट

मजे से लगाया 53 पाउंट का बारबेल सेट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला 53 पाउंड का बारबेल उठाती है। महिला का जोश और जुनून ऐसा है, जो अच्छे खासे लोगों के छक्के छुड़ा दे। क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला के सपोर्ट में एक शख्स पीछे खड़ा है और महिला बड़े ही जोश के साथ बारबेल सेट करती दिख रही है।

'96 वर्षीय मर्स की ताकत'

GoodNewsMovement ने ट्विटर पर शेयर इस क्लिप में पॉजिटिविटी भरी हुई है। वीडियो में कैप्शन लिखा है कि इस खूबसूरत मुस्कान को देखें। 96 वर्षीय मर्स की ताकत। बताते चलें कि महिला के पैर में कुछ समय पहले परेशानी होने के बाद वो चल नहीं पाती थीं। उन्हें वॉकर की मदद से चलना पड़ता था।

मर्स के पैर में हो गई थी दिक्कत

मर्स के पैर में हो गई थी दिक्कत

अपनी दिक्कत से परेशान और डॉक्टर्स के सुझावों से तंग आकर महिला ने पैर की रिकवरी के लिए वर्कआउट करने का फैसला किया। पिछली फरवरी में मर्स का बेटा उन्हें एक जिम में ले गया और वजन उठाने के लिए कहा।

महिला को देखकर लोग भी हैरान

महिला को देखकर लोग भी हैरान

दिसंबर तक महिला ने लगातार वर्कआउट कर 53 पाउंड वजन उठाया। महिला के जोश और लगन को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। 100 की उम्र को छूने जा रही इस बुजुर्ग महिला की लगन वाकई में कमाल की है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    अम्बेडकरनगर: इस दिव्यांग की चारों तरफ हो रही चर्चा, जानकर हो जाएंगे हैरान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+