'कौन कहता है सरप्राइज सिर्फ युवाओं के लिए हैं...' बुजुर्ग दंपति ने तैयार होकर पोते को दिया शानदार तोहफा
ऑनलाइन ट्रासपोर्टेशन कंपनियों की अकसर कहानियां ऐसी होती हैं, जो सच्ची घटनाओं पर आधारिता होती हैं। ऐसी ही एक कहानी रेड्डीज की है, जो 80 साल से भी ज्यादा उम्र का एक कपल है।
वीडियो में मिस्टर रेड्डी रात तक तैयार होते हैं तो उनकी पत्नी सवाल करती है कि आधी रात में बाहर कौन जाता है? इसके बाद जो होता है, वो बेहद ही अजीब है।

इतना तैयार होने के बाद वे कमरे की लाइटें बंद करके सोने चले जाते हैं। लेकिन जैसे ही 11 बजकर 15 मिनट पर अलार्म बजता है तो रेड्डी कैब बुक कर रहे होते हैं। इसके बाद उनकी पत्नी उन्हें याद दिलाती है कि वे 18 साल के नहीं बल्कि 80 साल के हैं। इसके बाद वो मोबाइल फोन उन्हें दे देते हैं।
मिसेज रेड्डी ऊबर कैब बुक करती हैं और अपने पोते के लिए घर का बना शानदार केक पैक करती हैं। इसके बाद कपल अपने 5 वर्षीय पोते को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आधी रात को जर्नी पर निकल जाते हैं। ये वीडियो एक शानदार कैंपेन का हिस्सा है, जो लोगों को ऊबर का आनंददायक अनुभव लेने की ओर इशारा करता है।
वेबसाइट पर भी लिखा होता है कि इस कैंपेन का उद्देश्य उन लोगों के उत्साह का जश्न मनाना है, जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़े हैं। उन्हें आश्वस्त करना है कि ऊबह हमेशा उनकी यात्रा का हिस्सा रहेगा। ऊबर ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो के कैप्शन के साथ भी पोस्ट किया और लिखा कि हमारी नई कहानी द रेड्डी, 80 साल के जोड़े की एक स्वीट सी कहानी की ओर इशारा करती है।
इसके बाद लिखा गया कि कौन कहता है कि सरप्राइस सिर्फ युवाओं के लिए ही है?












Click it and Unblock the Notifications