छोटे से बच्चे ने सिखाया 'छोटू-छोटू जलेबी' बनाने का तरीका, वायरल वीडियो देख उमड़ पड़ेगा प्यार

वायरल हो रहे वीडियो में 7 साल का सभ्य न सिर्फ शानदार तरीके से जलेबी बना रहा है, बल्कि लोगों को सिखा भी रहा है।

Credit: Baby Chef Sabhya and Mommy/Instagram

Jalebi Viral Video: अकसर बड़े होने पर भी हमें सही से खाना पकाना नहीं आता। उम्र निकल रही होती है मगर खाने को लेकर मन में कई तरह के डाउट पैदा होते हैं। घर में जब कोई बीमार पड़ जाता है तो ना चाहते हुए भी किचन में एंट्री मारनी पड़ती है। ऐसे में कुकिंग स्किल का होना अपने आप में काफी जरूरी भी है। कुकिंग स्किल की बात आ ही गई है, तो चलिये आपको रूबरू करवाते हैं राजस्थान के एक छोटे से बच्चे से, जिसकी कुकिंग स्किल देखने के बाद आप भी गच्चा खा जाएंगे। मास्टरशैफ की तरह ये बच्चा जिस तरह से खाना बनाता और उसके बारे में बताता है, वो वाकई में हैरान कर देने वाला है। सोशल मीडिया पर 7 साल का ये बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है।

बच्चे ने बनाई शानदार जलेबियां

बच्चे ने बनाई शानदार जलेबियां

20-30 साल की उम्र तक भी कई लोगों को खाना बनाना बिल्कुल भी नहीं आता। कभी किचन में घुसना पड़ भी जाए, तो सोच में पड़ जाते हैं कि करें तो आखिर करेंस क्या? ऐसे लोगों के लिए ये छोटा सा बच्चा किसी प्रेरणा से कम नहीं है। सात साल का सभ्य इन दिनों इंटरनेट पर अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाकर खूब धूम मचा रहा है। वायरल हो रहे एक वीडियो में सभ्य जलेबी बनाना सिखा रहा है।

वायरल हुआ क्यूट वीडियो

सभ्य अपनी वीडियोज में बहुत ज्यादा खाना नहीं पकाते। बल्कि थोड़ी थोड़ी मात्रा में पकाकर सबको दिखाते हैं कि किस तरीके से चीजें बनाई जा सकती हैं। वायरल वीडियो में वे जलेबी बनाने के लिए पहले थोड़ी चाशनी और फिर थोड़ा-थोड़ा बैटर कोन में डालते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद सभ्य अपनी तरह छोटा-छोटी जलेबियां बना रहे हैं। हर कदम को फूंक फूंक कर रखते हुए सभ्य लाजवाब खाना बनाते हैं। इसके बाद आखिरी में वो अपने बनाए हुआ खाने का स्वाद भी चखते हैं।

वीडियो देख हैरान हुए लोग

वीडियो देख हैरान हुए लोग

छोटे से बच्चे के अंदर इस तरह की प्रतिभा को देखकर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं। खाना बनाने का सभ्य का तरीका और लोगों से बिल्कुल अलग है। कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोग बच्चे को क्यूट बता रहे हैं तो कई लोग इस वीडियो को बेहद शानदार बता रहे हैं।

'ये कितना क्यूट है'

'ये कितना क्यूट है'

वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कहा कि ये बहुत ही मजेदार है। एक ने जलेबी को यमी बताया। एक यूजर ने कहा कि सभ्य बहुत ही क्यूट है। वाकई में 7 साल का सभ्य जिस तरीके से लोगों को जलेबी बनाना सिखा रहा है, वो काबिलेतारीफ है। वो तैयारी की बारीकी भी लोगों को सिखा रहा है। इतने छोटे बच्चे के अंदर इतनी काबीलियत वाकई में चौंकाने वाली है।

Recommended Video

    बिहार: दिन भर में चट कर जाता है कई किलो राशन, खाना बनाते-बनाते पत्नियां परेशान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+