VIDEO: सांपों के साथ 7 साल की बच्ची का स्टंट, अजगर को पैर से उठाया, देखें आगे क्या हुआ?

नई दिल्ली: सांप दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर हैं। उनके एक डंक से ही अच्छे-खासे इंसान की जान चली जाती है। इसके अलावा वो माहिर शिकारी भी होते हैं, जो कब हमला कर दें किसी को नहीं पता। अब सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जो आराम से सांपों के साथ खेल रही है। इस वीडियो को देखकर ज्यादातर लोगों के होश उड़ गए।

नुकसान नहीं पहुंचाते जानवर

नुकसान नहीं पहुंचाते जानवर

वायरल हो रही बच्ची का नाम एरियाना बताया जा रहा है। वो अभी 7-8 साल की ही है। आमतौर पर इस उम्र के बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, लेकिन एरियाना की पसंद एकदम उल्टी है। वो इतनी छोटी उम्र में सांपों के साथ खेलती है। वैसे उनके कई दूसरे जानवर भी दोस्त हैं, लेकिन उसको सांपों के साथ ज्यादा मजा आता है। खास बात तो ये है कि आज तक किसी भी जानवर ने उनको नुकसान नहीं पहुंचाया।

डरने के बजाए हंसती रही

डरने के बजाए हंसती रही

नए वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची जमीन पर लेटी रहती है। उसके पास एक पीले रंग का अजगर का बच्चा रहता है। कुछ ही देर में वो उसके साथ खेलने लगती है। इसके बाद वो अजगर के बच्चे को पैर से उठाती है, जबकि उसके चेहरे के पास उसका मुंह रहता है। बच्ची डरने के बजाए हंसते हुए नजर आती है।

शरीर पर चढ़ा काले रंग का सांप

शरीर पर चढ़ा काले रंग का सांप

इसके बाद लड़की का एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वो फर्श पर लेटी रहती है। तभी उसके पास एक काले रंग का सांप आता है और उसके शरीर पर चढ़ जाता है। कुछ ही देर में वो रेंगते हुए उसके मुंह के पास पहुंच जाता है। बच्ची उसके खाथ खेलती है, लेकिन सांप कुछ नहीं करता।

इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर्स

इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर्स

वैसे एरियाना इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं। वहां पर उनके 15 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वो जानवरों के साथ खेलते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसमें सबसे ज्यादा सांप ही उनके पास नजर आ आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+