60 साल के व्यक्ति ने 25 वर्षीय एशियाई-अमेरिकी महिला पर चलती ट्रेन में किया पेशाब, मूकदर्शक बने रहे लोग

अमेरिका से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आदमी ने एक युवा एशियाई-अमेरिकी महिला के ऊपर चलती ट्रेन में पेशाब कर दिया।

वाशिंगटन डी.सी। अमेरिका से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आदमी ने एक युवा एशियाई-अमेरिकी महिला के ऊपर चलती ट्रेन में पेशाब कर दिया। यह घटना न्यूयॉर्क सिटी सब-वे पर 20 मार्च को हुई।

सरेआम अपना लिंग निकाल कर किया पेशाब

सरेआम अपना लिंग निकाल कर किया पेशाब

खबर के अनुसार पीड़ित 25 वर्षीय महिला शनिवार को ट्रेन से सफर कर रही थी तभी काले कपड़ों में एक व्यक्ति कोच में घुसा और उसके पास जाकर खड़ा हो गया। महिला ने कहा, 'वह मेरे बिलकुल नजदीक आ गया था और मैं बहुत ही असुविधाजनक महसूस कर रही थी। उसी वक्त उसने लिंग मेरी तरफ किया और मेरी जैकेट और मेरे बैग पर पेशाब कर दिया।' महिला ने आगे कहा, 'इसके बाद मैंने उसकी तरफ देखा, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बोला। मैंने उससे सिर्फ इतना कहा कि क्या तुम होश में हो?'

60 साल के व्यक्ति ने की ऐसी नीच हरकत

60 साल के व्यक्ति ने की ऐसी नीच हरकत

पीड़ित महिला ने कहा कि पास खड़े लोग मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने उस व्यक्ति से कुछ भी नहीं कहा। और न ही मेरी मदद की। महिला ने कहा कि वह अगले स्टेशन पर उतरकर चला गया। उसने बताया कि उसकी उम्र 60 साल थी और वह 6 फीट लंबा था और उसने मास्क पहन रखा था।

एशियाई समुदाय पर हमले के रूप में देखी जा रही है घटना

एशियाई समुदाय पर हमले के रूप में देखी जा रही है घटना

महिला ने कहा कि पास ही खड़े एक व्यक्ति ने इस घटना की वीडियो बनाकर मुझे भेजी, लेकिन उस व्यक्ति ने जो किया वह रिकॉर्ड नहीं हो सका।महिला ने इस मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है। बहरहाल इस घटना को एशियाई समुदाय के लोगों से घृणा के तौर पर देखा जा रहा है। मामले के सामने आने पर ट्विटर यूजर्स इस घटना की कड़ाई से निंदा कर रहे हैं। वे आरोपी को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि उन्हें एशियाई समुदाय के लोगों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+