OMG! बिल्ली समझ कर पालता रहा तेंदुए के बच्चों को, पता चला तो उड़ गए होश
बिल्ली समझकर घर ले आया तेंदुआ के बच्चे को, जब पता चला तो उड़ गए होश। वन अधिकारियों ने बचाई जान।
नई दिल्ली। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ये घटना बिल्कुल सच्ची है। 6 साल का एक बच्चा अपने घर में तेंदुए के बच्चों को ले आया और उन्हें पालने लगा। बच्चे के माता-पिता भी इसमें उसकी मदद कर रहे थे। वो वक्त पर तेंदुए के बच्चों को दूध देते और उनके साथ खेलते थे। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता ही नहीं था कि जिसे वो दूध पिला रहे हैं और अपने घर में पाल रहे हैं वो तेंदुए का बच्चा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के विशाखापतनम जिले के हामलेट पडेरू में 6 साल का एक आदिवासी बच्चा पास की झाड़ियों से तेंदुए के दो बच्चों को बिल्ली के बच्चे समझकर घर ले आया। बिल्ली का बच्चा समझकर वह उसे दूध और खाना खिलाता रहा। घर में वो खुलेआम घूमते रहे। लड़के के माता-पिता को पहले पता भी नहीं चला, लेकिन जब बाद में पड़ोसियों ने इसके बारे में बताया तो वो दंग रह गए। फौरन ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फौरन इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने ही वन अधिकारी वहां पहुंच गए और लड़के से तेंदुए के दोनों बच्चों को लेकर जंगल में 10 किमी तक भीतर तक छोड़ आए। वन अधिकारियों ने कहा कि ऐसा करने से लड़के की जान को खतरा भी हो सकता था, क्योंकि मादा तेंदुआ उसपर हमला कर सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications