अमेरिका में एक साथ 5 UFO का काफिला देखे जाने का दावा, सबूत के तौर पर दिखाया VIDEO

नई दिल्ली, 25 जनवरी: एलियंस के अस्तित्व पर खोज अभी जारी है, लेकिन आए दिन दुनिया के किसी ना किसी कोने में यूएफओ को देखे जाने का दावा किया जाता है। अब वाशिंगटन के कुछ लोगों ने एलियंस के यान को देखने की बात कही है। साथ ही सबूत के तौर पर इसका वीडियो भी जारी किया, लेकिन अभी तक ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि वो यूएफओ ही था या कोई दूसरी चीज। (वीडियो-नीचे).

रोशनी थी बहुत ज्यादा

रोशनी थी बहुत ज्यादा

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन के आसमान में पांच रोशनी के स्पॉट देखे गए। दावा किया जा रहा कि ये एलियंस के विमान का काफिला था। हालांकि बहुत से लोगों ने इस पर सवाल उठाते हुए इसे यात्री विमान बताया लेकिन उससे निकलने वाली रोशनी की चमक ज्यादा थी। जिस वजह से यूएफओ वाले दावे को बल मिल रहा है।

सामान्य रास्ते पर नहीं थे

सामान्य रास्ते पर नहीं थे

एक चश्मदीद ने बताया कि पांच डिस्क के आकार की चीजें पोर्ट ऑर्चर्ड के ऊपर उड़ रही थीं। कई लोगों ने उसे आम यात्री विमान बताया लेकिन वो स्थानीय उड़ानों के पैटर्न से अच्छी तरह परिचित हैं। इस वजह से जब उन्होंने उसे देखा तो वो हैरान रह गए। उनकी रोशनी आम विमान से बहुत ज्यादा थी और वो सामान्य रास्ते पर नहीं थे।

फ्लेयर्स होने का दावा

फ्लेयर्स होने का दावा

वायरल हो रहा वीडियो 5 मिनट का है, जिसमें 5 चमकदार रोशनियां दिखाई देती हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि पांच स्पॉट काफी देर तक आसमान में स्थिर रहते हैं, इसके बाद एक-एक करके रोशनी फीकी पड़ जाती है। कुछ लोगों ने दावा किया कि ये सैन्य विमानों के फ्लेयर्स हैं, लेकिन आमतौर पर वो इतनी देर तक नहीं जलते हैं।

5 विमान नहीं उड़ेंगे इतने पास

5 विमान नहीं उड़ेंगे इतने पास

वैसे ज्यादातर लोगों ने इसे एलियंस का विमान माना लेकिन कुछ लोग इसे यात्री विमान मान रहे। इस पर एक एक्सपर्ट ने कहा कि इसके यात्री विमान होने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि एक साथ 5 विमान इतने पास नहीं उड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+