ब्रश नहीं किया तो नाराज मां ने कर दी 4 साल की बच्ची की हत्या

4 साल की बच्ची ने नहीं किया ब्रश तो मां ने पेट में लात मारकर कर दी बेटी की हत्या। पुलिस से सामने कबूला जुर्म।

नई दिल्ली। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन एक मां ने अपने 4 साल की बच्ची की केवल इस लिए मौत दे दी क्योंकि बच्ची ने ब्रश नहीं किया। जी हां ये दिल दहला देने वाली घटना अमेरिका के वाशिंगटन की है, जहां 20 साल की मां ने अपनी बेटी के पेट में लात मारकर उसे गिरा दिया, जिसकी वजह से बच्ची की मौत हो गई। फॉक्स 5 की रिपोर्ट के मुताबिक 20 साल आईरिस हर्नाडेज रिवास ने जब पाया कि उसकी 4 साल की बेटी नोहिले अलेक्जेंड्रा ने उस के कहने के बावजूद ब्रश नहीं किया तो वो गुस्से से आगबबूला हो गई और उसने बच्ची के पेट पर जोर से लात मार दी।

 4-Year-Old Dies After Mom, 20, Kicks Her For Not Brushing Teeth

इसकी वजह से बच्ची पीछे की ओर गिर गई और उसका सिर दिवार से लग गया। जब मां ने देखा की बच्ची काफी देर तक कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रही है तब जाकर उसने खुद पुलिस को फोन किया। मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची नहाने के लिए बाथरूम गई थी, लेकिन 15 मिनट बाद उसने देखा कि वो बाथटब में बेसुध पड़ी हुई है। तब जाकर उसने पुलिस को फोन किया।

पुलिस फौरन बच्ची को लेकर अस्पताल गई,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बाल शोषण का मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को उस ने इससे पहले भी बच्ची की बेल्ट से पिटाई की थी, जिसके बाद उसका शरीर नीला पड़ गया था। हलांकि उसने कहा कि उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसके मारने से बच्ची की मौत हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+