OMG! गर्लफ्रेंड बनने के लिए लड़की ने छोड़ दी टीचर की नौकरी, बॉयफ्रेंड के लिए 24 घंटे करती है ये काम

समर 2021 में लव आइलैंड के एक पूर्व प्रतियोगी बिग्स क्रिस से मिलने के बाद स्कॉटलैंड चली गई। उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी।

अपना प्यार पाने के लिए लोगों को घर छोड़ने या शहर छोड़ने के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि, किसी लड़की ने गर्लफ्रेंड बनने के लिए अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी हो। और वह भी इसलिए क्योंकि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके घर में उसकी प्रेमिका बनकर रहना चाहती है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन में सामने आया है।

अमीर शख्स की गर्लफ्रेंड बनने के लिए छोड़ी नौकरी

अमीर शख्स की गर्लफ्रेंड बनने के लिए छोड़ी नौकरी

समर हॉकिंस नाम की 28 साल की लड़की ने अपनी नौकरी और शहर को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो एक अमीर आदमी की गर्लफ्रेंड बनने के लिए उसके घर जाकर रहना चाहती थी। समर हॉकिन्स अपने सोशल मीडिया पर अपने डेली लाइफ के वीडियो साझा करती रहती हैं। यह दिखाने के लिए कि वह अपने प्रेमी बिग्स क्रिस को कैसे खुश रखती हैं।

घर छोड़ 400 मील दूर बॉयफ्रेंड के साथ रहने पहुंची

घर छोड़ 400 मील दूर बॉयफ्रेंड के साथ रहने पहुंची

समर 2021 में लव आइलैंड के एक पूर्व प्रतियोगी बिग्स क्रिस से मिलने के बाद ब्रिस्टल से स्कॉटलैंड चली गई। उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी। बिग्स काफी अमीर हैं। क्रिस के साथ एक वीकेंड गुजारने के बाद समर ने उनके साथ रहने का फैसला किया था। 5 महीने बाद जब बिग्स ने उन्हें अपने साथ ग्लासगो चलने के लिए कहा तो समर ने लंदन का घर और नौकरी छोड़ी 400 मील दूर जाकर ग्लासगो में बस गईं।

बॉयफ्रेंड के लिए करती है रोज ये काम

बॉयफ्रेंड के लिए करती है रोज ये काम

जहां क्रिस अपने प्रॉपर्टी बिजनेस से पैसा कमाता है। वहीं समर एक शानदार जीवन का आनंद उठा रही हैं। समर अपने यूट्यूब चैनल पर लोगों को अपने डेली रूटीन और लग्जरी लाइफ की सैर कराती हैं। उन्होंने द सन को बताया, हर सुबह मैं अपने बॉयफ्रेंड बिग्स के पहले उठ जाती हूं और शॉवर चालू कर देती हूं ताकि जब वह अंदर आए तो यह उसके लिए अच्छा और गर्म हो।

रोज करने होते हैं ये काम

रोज करने होते हैं ये काम

समर ने बताया कि, वह अपने पार्टनर के लिए नाश्ता भी बनाती हैं। वह जो चाहता है। ब्रेकफास्ट में उसे वही मिलता है। चाहे वह चिकन और चावल हो या अंडे का सैंडविच। जब क्रिस काम पर होता है, समर घर की सफाई, भोजन की खरीदारी और कुत्ते को टहलाने जैसी डेली रुटीन के काम निपटाती हैं। समर ने बताया कि,. बिग्स की वापसी के बाद वे एक साथ वक्त बिताते हैं, बाहर जाकर फिल्म देखते हैं और डिनर करते हैं।

क्रिस ही उठाता है उसके सारे खर्चों को

लड़की ने बताया कि, उसकी मेहनत से खुश होकर कई बार उसका ब्वॉयफ्रेंड खुद अपनी प्लेट धो देता है। उसके लिए चॉकलेट, टेडीज़ और फूल लाता है। मुझे पढ़ना और स्थानीय सैलून में अपने नाखून ठीक करने में घंटों बिताना अच्छा लगता है। समर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनका पार्टनर कितना कमाता है। यह क्रिस ही है जो बिलों का भुगतान करता है जब भी वे एक साथ बाहर जाते हैं। उसने कहा कि उसने क्रिस को केवल एक बार बाहर निकाला है जब से वे एक साथ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+