24 साल की वेट्रेस को बुजुर्ग से 'सच्चा प्यार', जीने लगी आलीशान जिंदगी, लेकिन लोगों का इस बात का शक

सेमी अताद्जा की लव स्टोरी चर्चा में है। उन्होंने एक बुजुर्ग को बॉयफ्रेंड बनाया है, जिसके लिए वो ट्रोल भी होती हैं।

trolling

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, अब इसका अनोखा उदाहरण अमेरिका में देखने को मिला है। एक 24 साल की लड़की को 64 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया। वो आए दिन उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। जिस पर लोग सवाल उठा रहे, लेकिन इस कपल को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

मुश्किलों भरी थी जिंदगी

मुश्किलों भरी थी जिंदगी

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 24 साल की सेमी अताद्जा पहले वेट्रेस का काम करती थीं। उनकी जिंदगी काफी मुश्किलों भरी थी। उनको हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन कुछ साल पहले उनको एक शख्स से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों करीब आए। अब वो साथ जिंदगी बिता रहे। सेमी अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश भी हैं।

करोड़पति हैं क्लाउडियो

करोड़पति हैं क्लाउडियो

हैरानी की बात ये है कि सेमी ने जिस शख्स को अपना पार्टनर चुना वो उनसे 40 साल बड़े हैं। उनका नाम क्लाउडियो है, जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वो भी इस रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं। उनको भी लोगों की आलोचना से फर्क नहीं पड़ता। पहले तो उन्होंने अपने रिश्ते को छिपाया था, लेकिन अब वो खुलकर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

पत्नी भी अच्छी दोस्त

पत्नी भी अच्छी दोस्त

सेमी अताद्जा के मुताबिक उनके बॉयफ्रेंड के 2 बच्चे हैं, लेकिन उनको कोई दिक्कत नहीं। उनकी पूरी फैमिली उनसे मिलती रहती है। वो करीब 6 साल पहले क्लाउडियो से मिली थीं। धीरे-धीरे वो क्लोज हो गए। सेमी का दावा है कि क्लाउडियो की पत्नी के साथ उनका बहुत अच्छा रिश्ता है। उनकी लाइफ अब बदल चुकी है। वो आलीशान जिंदगी जी रहीं। पहले छोटी नौकरी में वो जिन चीजों के लिए तरसती थीं, उन्हें वो सब चीजें मिल रहीं।

परिवार बढ़ाने पर फोकस

परिवार बढ़ाने पर फोकस

सेमी के मुताबिक क्लाउडियो ने कभी उनको पैसे के लिए नहीं रोका। वो उनके हर शौक पूरे करते हैं। दोनों ने एकसाथ कई देशों की यात्रा भी की। अब उनका मकसद अपने परिवार को आगे बढ़ाना है। दोनों एक बच्चे की प्लानिंग कर रहे, जल्द ही उनके घर और ज्यादा खुशियां आएंगी।

किस बात का शक?

किस बात का शक?

वैसे ये कपल तो काफी खुश है, लेकिन उनको आए दिन ट्रोल किया जाता है। कपल एक-दूसरे के प्यार को सच्चा बताता है, लेकिन लोगों को शक है कि सेमी पैसे के लिए इतनी ज्यादा उम्र के शख्स के साथ रिलेशन में आईं। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिनको ये जोड़ी खूब पसंद आ रही।

Recommended Video

    कौशाम्बी: दो बच्चों की माँ को चढ़ा प्यार का बुखार, प्रेमी संग लाखों के जेवरात लेकर फरार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+