क्या आप भी खाना चाहते हैं 24 कैरेट गोल्डन तड़के वाली दाल? बस यहां चुकानी होगी इतनी कीमत
क्या आपने 24 कैरेट सोने के साथ परोसी जाने वाली दाल के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना और देखा हो तो, दुबई स्थित भारतीय शेफ रणवीर बरार के रेस्तरां 'कशकन' में यह आपको खाने और देखने को मिलेगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर सोने के तड़के वाली दाल का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।
वीडियो में साफ दिखाया गया है कि शेफ एक यूनिक बॉक्स में कटोरे में रखी दाल में 24 कैरेट सोने के साथ प्रीमियम मसालों और शुद्ध घी वाला तड़का लगाया जा रहा है। इंस्टाग्राम फूड पेज (@streetfoodrecipe) पर साझा किया गया है। खास बात यह है कि इस तड़के को परोसने की रस्म के दौरान ही गेस्ट के सामने औपचारिक रूप से दाल पर डाला जाता है।

दाल के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत ...
आश्चर्य की बात नहीं है कि, वीडियो में कैप्चर की गई अनोखी रेसिपी ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है। इस भव्य व्यंजन की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट सामने आ रहे हैं। हालांकि, बताया गया है कि लगभग रु 1300 चुकाने होंगे। लेकिन, हम इसका दावा नहीं करते हैं।
सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा कि अंतिम परिणाम क्या है.. सोने की डली? फिर यह खाने लायक है। एक टिप्पणीकार ने चुटकी ली। कहा कि यह दाल इस 'संदूक' में कितने सालों तक सुरक्षित रखी गई? वहीं, एक अन्य ने लिखा कि ये दाल खाके सुबह में 24 कैरेट गोल्ड की चेन निकलेगी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को करीब 141,099 लाइक्स मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications