पिता के कहने पर 2 साल के बच्चे ने पकड़ ली जहरीले सांप की पूंछ, घसीटने लगा और.. देखें वायरल वीडियो
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। सोशल मीडिया पर आए दिन दिल दहला लेने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। अब तक कई खबरें आ चुकी हैं कि सांप से खेलते हुए लोगों ने अपनी जान गवां दी। वहीं अब एक और वीडियो सामने आया है जिसे देख कर आप भी डर जाएंगे। इस वीडियो में दो साल का बच्चा एक जहरीले कई फुट लंबे सांप के साथ नजर आ रहा है। बच्चे ने अपने दोनों हाथ से सांप को पकड़ भी लिया और उसकी पूंछ पकड़कर बगीचे की ओर घसीटता नजर आ रहा है और आगे क्या हुआ आइए जातने हैं?

जानें कहां की है ये घटना
ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया के नन्हें से बच्चे का हैं ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया के मॉन्स्टर क्रोक रैंगलर मैट राइट ने खुद शेयर किया है जो बच्चे के पिता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चा एक बड़े से पार्क में है। पिता के कहने पर जहरीले सांप की पूंछ पकड़ कर घसीटता हैं।

पिता को बचाने के लिए नन्हा मासूम सांप को पकड़ लेता है
बच्चा जब एक बार सांप को छोड़ देता है तो उसे उसके पापा कहते हैं कि वो सांप उसे काट लेगा अगर उसने उसे दोनों हाथ से नहीं पकड़ा। पिता को बचाने के लिए दो साल का नन्हा मासूम सांप को पकड़ लेता है और फिर अपनी ताकत लगाकर घसीटता हुआ नजर आता है।
Recommended Video

अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चे ने पिता के कहने पर किया ये काम
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिता छोटे से बच्चे से कह रहा है कि "उसे बाहर खींचो दोस्त, उसे बाहर खींचो। उसे झाड़ियों में खींचो,""अरे नहीं।" "देखो, वह तुम्हें काटेगा। उसको पूंछ से पकड़ो और बच्चा डर रहा है लेकिन ओ नो ओ नो करते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना पिता को बचाने के लिए सांप की पूंछ पकड़ कर घसीटता है।

वीडियो को देख लोगों का फूंटा गुस्सा
इस वीडियो 3 लाख से अधिक बार देखा गया, सोशल मीडिया पर लोग इस पिता पर बच्चे के साथ ऐसा जोखिम भरा काम करने के लिए गुस्सा कर रहे हैं और लापरवाह पिता कर रहे हैं। कुछ जीव प्रेमी सांप के साथ ऐसा व्यवहार करने पर नाराज हो रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा "यह बच्चा इतना बूढ़ा नहीं है कि यह सटीक आकलन कर सके कि कौन से सांप सुरक्षित हैं और क्या नहीं।
जानें पिता ने क्यों लिया ये जोखिम
दरअसल, बच्चे का पिता मैट राइट जानवरों को रेस्क्यू करने का काम करता है। वो विशेषकर मगरमच्छों को पकड़ता है। वो पिछले 20 साल से ये काम कर रहा है बच्चे का ये वीडियो देख कर लोगों ने विरोध करते हुए लिखा कि बच्चे से ये काम नहीं करवाना चाहिए। हालांकि बच्चा अंत में पूर्ण रूप से सुरक्षित नजर आ रहा है लेकिन अगर सांप भड़क जाता तो बच्चा अपनी जान से हाथ धो बैठता।












Click it and Unblock the Notifications