'बच्चा छोटा, लेकिन जिगरा बड़ा', विशालकाय सांप को पकड़कर घसीटा, सदमे में यूजर, देखें Video
नई दिल्ली, 12 जुलाई: सांप का नाम सुनकर ही लोगों के पसीन छूट जाते हैं। अगर सांप किसी को फुंकार मार दे तो मतलब उसका काम तमाम, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटे से बच्चे का वीडियो फिर से जमकर वायरल हो गया है, जिसमें वो एक विशालकाय सांप को ऐसे घसीट रहा है, जैसे वो कोई नकली का खिलौना हो। इस वीडियो को देखने के बाद पूरा इंटरनेट सन्न है। यूजर हैरान है कि आखिर इतने छोटे बच्चे में इतना बड़ा जिगरा कहां से आया।

भीमकाय सांप को रस्सी की तरह खींचा
सांप को देखकर ही लोगों डर के मारे सहम जाते हैं, लेकिन एक छोटा बच्चा भीमकाय सांप को रस्सी की तरह खींच रहा है, इस बच्चे को देखकर लोग पूरी तरह से हैरान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांप को खिलौना समझने वाले यह बच्चा 2 साल का है और ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला, जिसकी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं।

सांप के साथ छोटे से बच्चे की दिलेरी
जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में क्रॉक रैंगलर के नाम से फेमस मैट राइट का यह बेटा है, जिसका नाम बोंजो है। छोटे से बच्चे की दिलेरी भरा काम देखकर लोग चौंक रहे हैं कि आखिर कैसे यह बच्चा सांप की पूंछ पकड़कर उससे खेल रहा है। साथ ही वीडियो में उसके पिता बच्चे के साथ मौजूद हैं।

सांप की पकड़ी पूंछ और फिर घसीट डाला
इस वीडियो को बच्चे के डैडी मैट राइट ने अपने इंस्टा अकाउंट पर काफी वक्त पहले पोस्ट किया था, जो एक बार फिर से वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे ने डायपर पहना हुआ है और गार्डन में बड़े साइज के सांप की पूंछ पकड़ी हुई हैं और उसे खींच रहा है। इतना ही नहीं सांप को कैसे हैंडल करना है राइट अपने बच्चे को इसके गुर भी सीखा रहे हैं।

पापा की बड़े 'खिलाड़ी'
बच्चे बोंजो की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि बोंजो के पापा यानी मैट राइट मगरमच्छों को पकड़ने में एक्सपर्ट हैं और 20 साल के ज्यादा के वक्त से नॉर्दर्न टेरिटरी में काम करते हैं। उनके इंस्टा पर जानवरों के साथ बहुत सारी फोटो है। इंस्टा पर उनको 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications