Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

19 साल के छात्र ने 76 वर्षीय प्रेमिका से की सगाई, वीडियो देख लोग दे रहे ये रिएक्‍शन

19 साल के छात्र ने 76 वर्षीय प्रेमिका से की सगाई, वीडियो देख लोग दे रहे रिएक्‍शन

नई दिल्‍ली, 26 मई: प्‍यार की कोई सीमा नहीं होती है। कब किसको किसे प्‍यार हो जाएगा ये कहा नहीं जा सकता । सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक अजूबे जोड़े की जमकर चर्चा हो रही है। 19 साल के एक छात्र ने अपने से 57 साल बड़ी 76 वर्षीय महिला को दिल दे बैठा है और अपनी दादी की उम्र की महिला को प्रपोज करते हुए उनसे सगाई कर ली है। जिसके बाद लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

 छात्र ने 76 वर्षीय प्रेमिका से की सगाई

छात्र ने 76 वर्षीय प्रेमिका से की सगाई

बता दें 19 साल के एक छात्र के अपने से 57 साल बड़ी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करके सोशल मीडिया पर एक बड़े पैमाने पर उम्र के अंतर को लेकर बहस छेड़ दी है। Giuseppe D'Anna ने 24 मई को अपने साथी के साथ तस्वीरों के रोमांटिक वीडियो टिकटॉक पर अपनी सगाई की खबर के साथ शेयर किया। वीडियो क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि वह अपनी 76 वर्षीय प्रेमिका को शादी करने के लिए प्रपोज करने के लिए पोते की उम्र के लड़का घुटने के बल बैठ गया।

वीडियो देख लोग दे रहे रिएक्‍शन

वीडियो देख लोग दे रहे रिएक्‍शन

युवक ने अपने साथी को जिस तरह से प्रपोज किया, उससे ज्यादातर यूजर्स को कोई दिक्कत नहीं थी। कई लोगों ने जहां इस जोड़ी की तारीफ की वहीं कई लोगों की समस्या यह थी कि महिला उनसे 57 साल बड़ी है।

कल्पना कीजिए कि कोई कह रहा है कि आपकी मां है

कल्पना कीजिए कि कोई कह रहा है कि आपकी मां है

शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को 1 लाख से अधिक बार देखा गया और सैकड़ों कमेंट मिले। एक यूजर ने लिखा, 'कल्पना कीजिए कि कोई कह रहा है कि आपकी मां है ?

28 साल के केल्सी और 76 साल के गाइ की कहानी भी हुई थी वायरल

बता दें उम्र के फासले के कई अन्य जोड़ों की कहानियां हाल के दिनों में वायरल हुई हैं पिछले साल, अमेरिका की एक महिला ने साझा किया था कि 48 साल की उम्र के अंतर के कारण लोग अक्सर उसे अपने साथी का केयरटेकर समझते हैं। 28 साल के केल्सी और 76 साल के गाइ, जो एक साथ रहते थे, वे कई जगहों के लिए लंबी पैदल यात्रा करते हैं।उम्र के अंतर के कारण लोग अक्सर केल्सी को गाइ का देखभाल करने वाला समझ लेते हैं। केल्सी को अपने परिवार और दोस्तों को अपने रिश्ते के बारे में बताने में थोड़ा समय लगा। उसने उन्हें 2020 में अपने साथी के बारे में बताया। 37 साल के अंतर के साथ एक और जोड़े ने जोर देकर कहा कि उनका रिश्ता वास्तविक है क्योंकि ट्रोल्स ने कहा कि यह "घृणित" है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+