OMG! 105 साल के बुजुर्ग ने 1 घंटे में चलाई 23 किमी साइकिल, बनाया रिकॉर्ड

जिस उम्र में लोग चलने-फिरने में असमर्थ हो जाते हैं, उससे कहीं अधिक 105 साल की आयु में एक बुजुर्ग ने लगातार 23 किमी तक साइकिल चलाने का रिकॉर्ड बनाया।

नई दिल्ली। लोग 60 साल के बाद खुद को बूढ़ा मानने लगते हैं। चलते-फिरने में असमर्थ हो जाते हैं, लेकिन 105 साल की आयु में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जो रिकॉर्ड बनाया है, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां फ्रांस के 105 साल के रॉबर्ट मार्चंड ने 1 घंटे में 23 किमी साइकिलिंग कर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने पेरिस के पास 22.538 किलोमीटर की दूरी 1 घंटे में पूरी की।

105-year-old man sets record by cycling more than 14 miles in an hour

उन्होंने एक घंटे में 23 किमी साइकिलिंग कर जहां सबको हैरान कर दिया वहीं वो अपने प्रदर्शन से नाखुश दिखे। दरअसल वो अपने पहले के रिकॉर्ड से पीछे रह गए , जिस की वजह से उन्हें थोड़ी मायूसी हुई। रॉबर्ट ने अपने इस कारनामे पर कहा कि वो बेहतर कर सकते थे, लेकिन अफसोस की वो नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि मैंने लोगों की इस सूचना पर ध्यान नहीं दिया कि सिर्फ दस मिनट ही बचे हैं। यदि मैं इस पर ध्यान देता तो और तेज साइकिल चलाता।

105-year-old man sets record by cycling more than 14 miles in an hour

आपको बता दें कि रॉबर्ट का जन्म साल 1911 में उत्तरी फ्रांस में हुआ। जब वो 14साल के थे, तबी से वो बाइक चलाने लगे, लेकिन जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड बनाए उसे उन्होंने अपने उम्र के 67वें साल में शुरू किया। जब रॉबर्ट 67 साल के हुए तब उन्होंने साइकिलिंग शुरू की।

इससे पहले के रिकॉर्ड

साल 2012 में भी रॉबर्ट ने साइकिलिंग में इतिहास रचा। 100 की उम्र में उन्होंने 4 घंटे 17 मिनट 27 सेकेंड में 26.927 किलोमीटर तक साइकिल चलाने का रिकॉर्ड क़ायम किया था। रॉबर्ट ने कहा कि वो बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन संदेश ठीक से नहीं सुन सकते के कारण वो अपने पुराने रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएं। रॉबर्ट 105 साल की उम्र में इतने आराम से साइकिलिंग करते हैं। वो चल फिर सकते हैं। उन्होंने अपने सेहत का राज बताते हुए कह कि वो अपने कानपान का खास ख्याल रखते हैं। फल-सब्जियों के अलावा मीट खाते हैं। चाय-कॉफी से दूर रहते हैं। खान-पान के अलावा वो रोज कसरत करते हैं और एक दिन में एक घंटा घर पर ही साइकिलिंग करते हैं।

आपको बता दें कि 100 की उम्र-सीमा को पार कर चुके रॉबर्ट सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान युद्ध बंदी रह चुके हैं।वो नेशनल लेवल पर जिमनास्ट के अलावा बेहतरीन बॉक्सर भी रह चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि वो अप ने उम्र के आखिरी पड़ाव तक साइकिलिंग करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+