Year Ender 2023: स्विगी-जोमाटो में इस साल बिरयानी का रहा दबदबा, 10 करोड़ ऑर्डर्स की रिपोर्ट जारी
बिरयानी एक ऐसा खाना है, जिसका जब नाम लो खाने से कोई पीछे नहीं हटता। भारत में बिरयानी सबका फेवरेट फूड है। बिरयानी लवर्स के लिए जोमाटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स किसी वरदान से कम नहीं हैं। हाल ही में जोमैटो ने बिरयानी को लेकर ही एक डेटा शेयर किया है।
जोमैटो ने बिरयानी और पिज्जा के अपने ऑर्डर्स का डेटा शेयर किया है, जिसमें उसने खुलासा किया है कि ऐप के जरिये बिरयानी और पिज्जा के 10.9 करोड़ से भी ज्यादा बिरयानी के ऑर्डर दिए गए। वहीं पिज्जा के तकरीबन 7.45 करोड़ से भी ज्यादा ऑर्डर मिले।

ज़ोमैटो ने डेटा शेयर करते हुए कहा कि 2023 में बिरयानी के ऑर्डर दिल्ली में आठ कुतुब मीनारों को कवर करने के लिए पर्याप्त हैं। वहीं पिज्जा कोलकाता में पांच से भी ज्यादा ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियमों को कवर कर सकते हैं।
इस मजेदार फूड डेटा के बारे में आगे बताते हुए फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने बताया कि नूडल बाउल्स 4.55 करोड़ से अधिक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ये पृथ्वी की परिधि को 22 बार लपेटने के लिए पर्याप्त नूडल्स हैं।
बेंगलुरु, जिसे स्विगी द्वारा केक कैपिटल का ताज पहनाया गया था, ने 2023 में जोमैटो पर सबसे ज्यादा नाश्ते के ऑर्डर दिए। इस बीच दिल्ली फूड लवर्स ने देर रात के ऑर्डर अधिक संख्या में दिए।
जोमाटो ने मुंबई के लोगों को सबसे बड़ा फूडी बताया। हनीस नाम के एक यूतजर ने 2023 में 3580 ऑर्डर किए। यानी कि एक दिन में तकरीबन 9 ऑर्डर।
बिरयानी की बात करें तो स्विगी में भी इसका दबदबा कायम रहा। ईयर एंडर की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। एक हैदराबादी शख्स ने इस साल 1633 बिरयानी के ऑर्डर दिए। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर सेकेंड 2.5 बिरयानी ऑर्डर हुई।
हैदराबाद की बात करें तो यहां से स्विगी में सबसे ज्यादा बिरयानी के ऑर्डर आए। हर छठे ऑर्डर में यहां बिरयानी को स्थान मिला। स्विगी ने भी ऐसे ही अपने कुछ कस्टमर्स का खुलासा किया, जिन्होंने हैरतअंगेज ऑर्डर प्लेस किए।












Click it and Unblock the Notifications