AIIMS Bilaspur : PM मोदी ने बिलासपुर में 'AIIMS बिलासपुर' का किया उद्घाटन
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 05 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में 'AIIMS बिलासपुर' का उद्घाटन किया। एम्स बिलासपुर में विश्व स्तरीय विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। अब 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं, गंभीर रोगों के उपचार और बेहतरीन सुविधाओं के लिए प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़, एम्स दिल्ली या पंजाब के प्राइवेट अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही महंगे उपचार और टेस्ट से भी छुटकारा मिल जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा, ''संकल्प से सिद्धि का जीवंत उदाहरण...AIIMS बिलासपुर। 3 अक्टूबर 2017-आधारशिला, 5 अक्टूबर 2022-उद्घाटन। पीएम मोदी जी के कर कमलों से एम्स बिलासपुर का आधारशिला से उद्घाटन के बीच का इतना कम समयांतराल दिखाता है कि जनकल्याण ही उनकी प्राथमिकता है।''
प्रधानमंत्री ने सुबह 11:30 बजे बिलासपुर एम्स का लोकार्पण किया। पीएम लुहणू मैदान में जनसभा कर चुनावी शंखनाद करेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी प्रदेश की जनता को 3,650 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। सबसे पहले 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने एम्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शिरकत कर दिव्य रथ यात्रा और देवताओं की भव्य सभा में भी शामिल होंगे।
कुल्लू में पीएम मोदी, दो घंटे तक थमा रहेगा यातायात
कुल्लू में आज दशहरा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए कुल्लू में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कुल्लू में आज ज्यादातर सड़कों को दोपहर दो बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा और दो घंटे बाद ही यातायात के लिए सड़कें खुलेंगी। प्रधानमंत्री करीब दो बजे भुंतर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और उसके बाद ढालपुर जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए कुल्लू पुलिस ने यातायात के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। लोगों को दो बजे से पहले ही ढालपुर मैदान में पहुंचने की सलाह दी गई है।
कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंदर ने बताया कि दशहरा के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रथ मैदान में उपस्थित रहेंगे। जिसके लिए सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के काफिले के चलने के दौरान सड़कों पर अन्य वाहनों को कुछ स्थानों पर रोक दिया जाएगा, जिससे पीएम का काफिला सुरक्षित व निर्धारित समय पर कुल्लू रथ मैदान पहुंच सके।












Click it and Unblock the Notifications