बिलासपुरः अंशुल आत्महत्या मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के अंशुल की मौत के मामले में पुलिस ने पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बीते गुरुवार को बिलासपुर जिले के इस युवक ने घर से बिना बताए पधर क्षेत्र में पहुंचकर जहर निगल कर जान दे दी थी। उसकी मौत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में अंशुल ने कहा था उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और उसे भी अभिनेता सुशांत राजपूत की तरह उसे भी मरने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Recommended Video

    बिलासपुरः अंशुल आत्महत्या मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज
    anshul suicide case fir against congress mla bambar thakur

    बता दें कि अंशुल की मौत की उच्चस्तरीय जांच और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बिलासपुर में भी धरना प्रदर्शन हुए थे। उधर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि युवक ने अपने वीडियो में किसी से जान को खतरा बताया था। इस वीडियो में जिनके नाम लिए गए, उसके आधार पर पुलिस ने बंबर ठाकुर,अंशुल पवार, गौरव,दीपक शर्मा व तोता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। बतां दे कि बीते बुधवार को युवक ने आत्महत्या कर ली थी।

    अंशुल की मौत की उच्चस्तरीय जांच और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए बिलासपुर में धरना प्रदर्शन हो चुका है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में अंशुल ने कहा था कि आरोपी उसे पिछले 6 महीने से प्रताड़ित कर रहे हैं और उसे जहर देकर मारना चाहते हैं। जहर निगलने से पहले अंशुल ने एक पूर्व विधायक और चार अन्य लोगों पर उसे और उसके परिवार को मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए थे।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+