बिलासपुरः कार सवार ने दो बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर तीन की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार की दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई। जिस कार से दुर्घटना हुई उस कार में सवार एक युवक एक लड़की तो अस्पताल लेकर जा रहा था। क्योंकि लड़की ने जहर खा लिया था। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

Road accident three man died

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो बाइक पर सवार तीन युवक कोटा से बिलासपुर की तरफ आ रहे थे। अभी वे कोटा क्षेत्र के पीपरतराई के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार जाइलो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने देखा कि कार में एक युवती भी है फिर उसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाया हुआ था। हालांकि अभी तक पूरी तरह से घटना स्पष्ट नहीं हो सकती है। मृतक युवकों की उम्र 18 से 20 साल बताई जा रही है।

वहीं रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बदमाश महिला का पर्स लूटकर फरार हो गया। इसके बाद फौरन महिला टिकरापारा थाना पहुंची और वारदात के बारे में जानकारी दी। लूट की घटना की शिकार महिला, महिला बाल विकास विभाग में जिला संरक्षण अधिकारी हैं।

दफ्तर से घर जाने के दौरान उन्होंने अपनी स्कूट संतोषी नगर चौक के पास रोका और देखा कि मोबाइल पर किसी का कॉल आ रहा है। फिर सड़क किनारे स्कूटी लगाकर बात करने लगी। इस दौरान एक युवक काफी देर से नजर बनाए हुए था फिर युवक महिला के करीब गया और पर्स लेकर फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+