CG: राहुल गांधी, भूपेश बघेल ने किया गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ, महिलाओं ने तोहफे में दिया कोट, कुर्ता
RIPA BILASPUR: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार की "महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क" यानि रीपा योजना तहत नारी शक्ति समिति गनियारी की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के लिए गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ किया। इस फैक्ट्री के माध्ययम से महिलाएं इन हाई स्पीड इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन से समय की बचत और उत्पाद में वृद्धि करके अपनी कमाई में बढ़ा सकेंगी।

गारमेंट फैक्ट्री के उद्घाटन के अवसर पर नारी शक्ति समूह की महिलाओं ने सांसद राहुल गांधी को गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गारमेंट फैक्ट्री में बना कुर्ता पैजामा भी भेंट किया।
दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बिलासपुर में तैयार उत्पादों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान गांधी ने समूह के सदस्यों द्वारा निर्मित गोबर पेंट के डिब्बे को खोलकर देखा, तो सीएम भूपेश बघेल ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और स्व सहायता समूह को गोबर पेंट निर्माण के माध्यम से बढ़िया कमाई हो रही है। इस गोबर पेंट का इस्तेमाल करके स्कूल और सरकारी भवनों में रंगाई पुताई का काम भी कराया जा रहा है। राहुल गांधी ने समूह द्वारा अब तक निर्मित गोबर पेंट के अब तक उत्पाद निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली।
यह भी पढ़ें BILASPUR: आवास न्याय सम्मेलन में दिव्यांगों से मिले राहुल और भूपेश, दिया निःशुल्क सहायक उपकरण












Click it and Unblock the Notifications